Skip to content
सीएम सम्राट चौधरी ने तय किया डेयरी विकास का लक्ष्य, किसानों और पशुपालकों को मिलेगा लाभ पलायन की मजबूरी पर लगेगी लगाम! बिहार के 17 जिलों में 21,600 करोड़ से खड़ा होगा उद्योगों का जाल आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार बहुजन समाज के अधिकारों के लिए मूलनिवासी संघ का आंदोलन, संविधान दिवस पर किया प्रदर्शन संविधान का गला घोंटने वाले आज लाल किताब लेकर घूम रहे! विपक्ष पर बरसे CM योगी जब गढ़ा गया दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जीवंत दस्तावेज राहुल गांधी ने संविधान को बताया देश की आत्मा, नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष का लिया संकल्प विधानसभा के बाहर भाजपा-आजसू का हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी : बाबूलाल मरांडी

झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

रांची : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदिवासी नाबालिग लड़की से जुड़े दुष्कर्म के आरोपों की खबर सामने लाने वाले पत्रकार को ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपित विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पत्रकार को क्यों गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें: खनिज संपदा का लाभ स्थानीय लोगों को मिले, हेमंत सोरेन ने केंद्र के कानून पर उठाए सवाल

मरांडी ने कहा कि पत्रकार की गिरफ्तारी से लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्ष जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि अगर सरकार मामले की सच्चाई सामने लाना चाहती है, तो विधायक भूषण बाड़ा का नार्को टेस्ट कराया जाए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवाल उठाने वालों को गिरफ्तार करना समस्या का समाधान नहीं है। जनता की आवाज को पुलिस कार्रवाई से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रखने की बात भी कही।

जमशेदपुर से गिरफ्तार हुए पत्रकार

यह भी पढ़ें: युवाओं को नई तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखने की जरूरत : राज्यपाल संतोष गंगवार

उल्लेखनीय है कि सिमडेगा पुलिस ने पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर के बिष्टुपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पाकरटांड़ थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में की गई है।

मामले में विधायक भूषण बाड़ा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली नाबालिग किशोरी के दादा ने पाकरटांड़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें दिलीप तिर्की और पत्रकार अभिषेक भारती पर किशोरी का अपहरण करने और दबाव डालकर विधायक के खिलाफ झूठा बयान दिलवाने का आरोप लगाया गया है।

इस मामले में पुलिस ने पहले दिलीप तिर्की को रांची के जोन्हा जंगल से गिरफ्तार किया था। इसके बाद बुधवार रात पत्रकार अभिषेक भारती को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया गया।

संबंधित विषय:
Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें