सीएम हेमंत सोरेन को उनके राजनीतिक जीवन और संघर्ष पर आधारित दो पुस्तकें भेंट की गईं। शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और ‘और एक प्रयास’ संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने सीएम को हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तकें भेंट कीं।
हिंदी पुस्तक का नाम ‘हूल से हेमंत तक– आदिवासी अस्मिता, सत्ता और संघर्ष की अनकही दास्तान’ 470 पृष्ठों की है। । वहीं, अंग्रेजी में प्रकाशित पुस्तक का नाम ‘The Invisible Coup: Hemant Soren, Jharkhand and the Politics of Power’ के 605 पृष्ठों में 48 अध्याय हैं। इन दोनों पुस्तकों का प्रकाशन ‘और एक प्रयास’ संस्था ने किया है। पुस्तकों में हेमंत सोरेन के राजनीतिक जीवन, आदिवासी अस्मिता और झारखंड की राजनीति से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
‘प्रतिरोध की कीमत’ में झारखंड से दुनिया तक के संघर्ष
हिंदी पुस्तक 1855 के संताल हूल, बिरसा मुंडा के उलगुलान और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन से होते हुए हेमंत सोरेन की राजनीतिक यात्रा तक पहुंचती है। ‘प्रतिरोध की कीमत’ अध्याय में लेखक ने दुनिया के मूलनिवासी आंदोलनों के प्रसंगों के साथ झारखंड के अनुभव को रखा है। इसमें जमीन, पहचान और राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग उठाने वाले नेताओं की गिरफ्तारियों और कानूनी लड़ाइयों का जिक्र है। ‘मीडिया में हाशिये पर आदिवासी’ अध्याय यह सवाल उठाता है कि आदिवासी समाज और उसके मुद्दों को खबरों में कितनी जगह मिलती है।
साक्षात्कारों में राजनीतिक संकट के दो दौर
अंग्रेजी पुस्तक में 31 जनवरी 2024 को हेमंत सोरेन के इस्तीफे और गिरफ्तारी, 149 दिनों की हिरासत, 28 जून को रिहाई और जुलाई में मुख्यमंत्री पद पर वापसी का घटनाक्रम दर्ज है। यह सिलसिला नवंबर के विधानसभा चुनाव में मिले नए जनादेश तक जाता है। गिरफ्तारी से पहले और रिहाई के बाद के साक्षात्कारों के जरिये पुस्तक उस दौर पर हेमंत सोरेन का पक्ष सामने रखती है। एक अध्याय सत्ता परिवर्तन के दौरान राजभवन, निर्वाचित सरकार और संवैधानिक प्रक्रिया की भूमिका की पड़ताल करता है।
फोटो अध्याय और पारिवारिक जिम्मेदारियों का जिक्र
अंग्रेजी पुस्तक का फोटो अध्याय ‘When the Chief Minister Was Just a Son’ दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद हेमंत सोरेन के शोक और एक बेटे के रूप में उनकी पारिवारिक जिम्मेदारियों पर केंद्रित है। राजनीतिक संकट के दिनों में कल्पना सोरेन की सार्वजनिक भूमिका को भी पुस्तक में जगह दी गई है।
यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
संबंधित खबरें
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- #ब्रेकिंग न्यूज़ रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक
- #ट्रेंडिंग डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी









