Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घोड़ाबांधा पहुंचे मुख्यमंत्री, पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की मां को किया नमन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत मां सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Untitled 242

जमशेदपुर: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को जमशेदपुर के घोड़ाबांधा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचकर उनकी दिवंगत मां सायरा मुंडा को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी दिवंगत सायरा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शोकाकुल परिवार से मिलकर जताई संवेदना

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने अर्जुन मुंडा और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य और हिम्मत मिले। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सायरा मुंडा की आत्मा की शांति और उन्हें श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की।

घोड़ाबांधा पहुंचने पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के घोड़ाबांधा हेलीपैड पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वह अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे।

यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें