Ghaziabad: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार देर रात एक जोरदार धमाका होने से सनसनी फैल गई। यह धमाका इतना भीषण था कि चौकी की दो खिड़कियां टूट गईं और दीवार में भी गहरी दरार आ गई। इस अचानक हुए हादसे में एक डिलीवरी बॉय घायल हो गया, जिसके सिर में खिड़की का कांच लगने से चोट आई है। शुरुआती जांच में एयर कंडीशनर (एसी) में ब्लास्ट होने या फिर चौकी के अंदर बरामद कर रखे गए पटाखों में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। घायल युवक की पहचान ईशान के रूप में हुई है, जो ग्रॉसरी (किराना सामान) की डिलीवरी देने के लिए उस वक्त पुलिस चौकी पहुंचा था। राहत की बात यह है कि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चौकी के अंदर कुछ समय पहले ही कुछ पटाखे बरामद कर रखे गए थे, और आशंका है कि इन्हीं में किसी वजह से आग लगने के बाद यह धमाका हुआ हो।
यह भी पढ़ें: ‘योगी नहीं तो यूपी नहीं!’ संजय राउत के बयान से यूपी की सियासत में हलचल
अधिकारियों का बयान और जांच जारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल पुलिस कमिश्नर राज करण नायर और इंदिरापुरम एसीपी सूर्यबली मौर्य समेत कई अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। इंदिरापुरम के एसीपी सूर्यबली मौर्य ने मीडिया को जानकारी दी कि यह धमाका किस कारण से हुआ है, इसका वास्तविक और सटीक पता फॉरेंसिक जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। उन्होंने पुष्टि की है कि जिस समय यह घटना घटी, उस वक्त वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर एक सब-इंस्पेक्टर और वह डिलीवरी बॉय मौजूद थे। पुलिस इस पूरे मामले की हर पहलू से गहराई से जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
- उत्तर प्रदेश ‘योगी नहीं तो यूपी नहीं!’ संजय राउत के बयान से यूपी की सियासत में हलचल
- उत्तर प्रदेश नियुक्ति पत्र बांटने की गति नहीं गिन पाएगा सैफई सिंडिकेट: सीएम योगी
- उत्तर प्रदेश योगी सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा, 1,594 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
- उत्तर प्रदेश यूपी में पुराने टैक्स बकाये से मिलेगी मुक्ति, ओटीएस योजना के लिए 15 दिसंबर अंतिम तारीख










