Skip to content
Log In
मणिपुर में KCP के 5 उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प महिला कलेक्टर को अश्लील मैसेज और घर में घुसने की कोशिश! TVK विधायक पर FIR मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में जमशेदपुर के आवासीय विद्यालय से तीन छात्राएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल चार्ट बनने के बाद RAC टिकट किया रद्द, रेलवे पर लगा 25 हजार का जुर्माना राहुल गांधी को SC से बड़ी राहत! CBI-ED जांच का आदेश रद्द, हाईकोर्ट को नए सिरे से सुनवाई का निर्देश सपा-कांग्रेस में शह-मात का खेल, चुनाव से पहले ही गठबंधन फेल: CM योगी 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र, 13 बेटियों ने भी मारी बाजी; CM धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र

SIR के दौरान झारखंड में लाखों मतदाताओं को परेशानी, राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया संकल्प

झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार ने चिंता जताई है। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में इस संबंध में राजकीय संकल्प पेश किया। इसमें कहा गया कि SIR की प्रक्रिया के दौरान आम मतदाताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रांची। झारखंड विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सरकार ने चिंता जताई है। संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन में इस संबंध में राजकीय संकल्प पेश किया। इसमें कहा गया कि SIR की प्रक्रिया के दौरान आम मतदाताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संकल्प में बताया गया कि दस्तावेजों की मांग, तकनीकी गड़बड़ियों और प्रक्रिया की जटिलता के कारण वैध मतदाताओं को भी परेशानी हो रही है। कई मामलों में नाम की स्पेलिंग में मामूली अंतर होने पर मतदाताओं को संदेहास्पद सूची में डाल दिया गया है। जनप्रतिनिधियों की ओर से भी इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस को देखकर भागने लगा युवक, तलाशी में मिला 1.080 किलो अफीम

16 प्रतिशत मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से हटे

राजकीय संकल्प के अनुसार, झारखंड में कुल 2.64 करोड़ मतदाता हैं। SIR के पहले चरण के बाद जारी प्रारूप मतदाता सूची में 2.21 करोड़ लोगों के नाम शामिल किए गए। इस तरह करीब 16 प्रतिशत मतदाताओं के नाम प्रारूप सूची से बाहर हो गए। इसे लेकर संकल्प में चिंता जताई गई है।

27 प्रतिशत मतदाताओं को भेजा गया नोटिस

संकल्प में कहा गया कि प्रारूप मतदाता सूची में शामिल 2.21 करोड़ लोगों में से करीब 27 प्रतिशत मतदाताओं को संदेहास्पद मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। इनमें 75 प्रतिशत से अधिक मामले नाम की वर्तनी, उम्र में अंतर और माता-पिता के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों के हैं।

इन छोटी-छोटी गलतियों के कारण भी वैध मतदाताओं को नोटिस मिल रहे हैं। लोगों को जरूरी दस्तावेज जुटाने और प्रक्रिया पूरी करने में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़ें: मोबाइल पर APK फाइल भेजकर करते थे ठगी, झारखंड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

38 प्रतिशत से अधिक मतदाता प्रभावित

राजकीय संकल्प में बताया गया कि झारखंड के कुल 2.64 करोड़ मतदाताओं में से 38 प्रतिशत से अधिक लोगों के नाम या तो प्रारूप मतदाता सूची से हटाए गए हैं या उन्हें संदेहास्पद मानकर नोटिस जारी किया गया है।

संकल्प में कहा गया कि SIR की प्रक्रिया में तकनीकी और प्रक्रियागत खामियों के कारण आम लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान वैध मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना जरूरी है।

संबंधित विषय:
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *