पलामू : पलामू के डाल्टनगंज में 28 नवंबर को कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पलामू कैंसर संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा अपनी टीम के साथ शामिल हुए। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने कैंसर से बचाव और इलाज को लेकर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आर.पी. सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ. ए.के. श्रीवास्तव मौजूद रहे। इसके अलावा डॉ. सुशील पांडेय, डॉ. अजय कुमार, डॉ. रोहित पांडेय, डॉ. जय कुमार और डॉ. राजीव नयन समेत कई चिकित्सकों ने भाग लिया। MMCH के डॉक्टर और विभिन्न विभागों के HOD भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
यह भी पढ़ें: NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क
समय पर जांच से हो सकती है कैंसर की पहचान
कार्यक्रम में डॉक्टरों ने कैंसर के शुरुआती लक्षण, बचाव के तरीके और आधुनिक उपचार पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैंसर की समय पर पहचान होना बेहद जरूरी है। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए और किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
कैंसर होने पर घबराएं नहीं : डॉ. सतीश शर्मा
डॉ. सतीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कैंसर की पुष्टि होने पर मरीज और उसके परिवार को घबराने की जरूरत नहीं है। सही समय पर विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेकर इलाज शुरू करना चाहिए। उन्होंने कैंसर से बचाव के लिए जरूरी सावधानियों और नियमित जांच पर भी जोर दिया।
कैंसर मरीजों के साथ भेदभाव न करें
डॉ. शर्मा ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं है। इसलिए कैंसर से पीड़ित लोगों के साथ किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। ऐसे मरीजों को परिवार और समाज से सहयोग और भावनात्मक समर्थन मिलना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा
कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना मुख्य उद्देश्य
इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना, बीमारी से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर करना और मरीजों को सही समय पर उपचार के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टरों ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और कैंसर के मरीजों को उचित परामर्श देने पर भी चर्चा की।
इस आयोजन के जरिए लोगों को यह संदेश दिया गया कि समय पर जांच, सही इलाज और जागरूकता से कैंसर के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा सकता है।
संबंधित खबरें
- झारखंड NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क
- झारखंड पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा
- झारखंड पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना
- झारखंड NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख









