Skip to content
रविवार, 29 नवंबर 2026
Log In
Winter Vacation 2026: बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां कब से होंगी शुरू, जानें पूरा शेड्यूल CM योगी ने अधिकारियों को दी हिदायत, जनता की समस्याओं के समाधान में न हो देरी कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क पीएम किसान और बिजली बिल के नाम पर साइबर ठगी, देवघर पुलिस ने तीन को पकड़ा सरकारी कर्मचारियों के लिए 17 भाषाओं में 7000 से अधिक कोर्स, पीएम मोदी ने किया जिक्र पर्यटकों की सुविधा के लिए पतरातू लेक रिसॉर्ट का निरीक्षण, प्रशासन ने बनाई योजना NH-33 हादसे में 13 की मौत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया दुख बिहार से झारखंड आ रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, 13 की मौत रेलवे क्वार्टर में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल की दो गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अवैध लकड़ी के कारोबार पर वन विभाग का शिकंजा, बिना नंबर का ट्रैक्टर पकड़ा

जिले में अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने डिगरा पहाड़ के बांझी इलाके में छापेमारी कर सखुआ की लकड़ी से बने 40 चौखट बरामद किए हैं। साथ ही लकड़ी लदा एक बिना नंबर प्लेट वाला ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।

Untitled 54

साहिबगंज: जिले में अवैध लकड़ी के कारोबार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने डिगरा पहाड़ के बांझी इलाके में छापेमारी कर सखुआ की लकड़ी से बने 40 चौखट बरामद किए हैं। साथ ही लकड़ी लदा एक बिना नंबर प्लेट वाला ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को डिगरा पहाड़ क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ी ले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान एक ट्रैक्टर पर सखुआ की लकड़ी से बने 40 चौखट लदे मिले। ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

यह भी पढ़ें: कैंसर छुआछूत की बीमारी नहीं, मरीजों से भेदभाव न करें : डॉ. सतीश शर्मा

वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर और लकड़ी को जब्त कर लिया और वन परिसर ले आई। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध लकड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

लकड़ी के स्रोत का लगाया जा रहा पता

वन विभाग की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि सखुआ की लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों ने तैयार किया था। साथ ही इस कारोबार में शामिल लोगों की पहचान भी की जा रही है।

जांच के बाद होगी कानूनी कार्रवाई

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: NH-20 पर बदलेगी तस्वीर, चुटूपालू और चरही घाटी में बनेगी नई सड़क

इस कार्रवाई में वन परिसर पदाधिकारी राणा रंजीत चौधरी, उप वन परिसर पदाधिकारी सुनील कुमार, अंकित झा समेत वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें