फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जेन्सेन हुआंग विवाद में नया ट्विस्ट, एलिस का कथित पति भी निकला बिजनेस टाइकून!

एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग से जुड़े विवाद में नया मोड़ आ गया है। चीनी जासूस बताई जा रही एलिस हुआंग के ‘सीक्रेट पति’ के रूप में शंघाई में गिरफ्तार बिजनेस टाइकून कांग वेई का नाम सामने आया है।
जेन्सेन हुआंग, कांग वेई और एलिस हुआंग
जेन्सेन हुआंग, कांग वेई और एलिस हुआंग

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

New York: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया की दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) के CEO जेन्सेन हुआंग से जुड़ा विवाद दिन-प्रतिदिन और अधिक गहराता जा रहा है। चीनी जासूस होने के संदेह के घेरे में आई एलिस हुआंग के साथ अपने संबंधों को कबूल करने के बाद से वैश्विक टेक सेक्टर में भूचाल आ गया था।

Read more: अरबपतियों को भी नहीं छोड़ा हनीट्रैप ने, दुनिया के 5 बड़े मामले जानिए

अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है, जिसके मुताबिक एलिस हुआंग का एक ‘सीक्रेट पति’ भी है, जिसका नाम कांग वेई है। अब पूरी दुनिया यह जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर जिस महिला ने एनवीडिया के सीईओ को अपने जाल में फंसाया, उसका यह रहस्यमयी पति असल में कौन है? कांग वेई चीन का एक जाना-माना बिजनेस टाइकून और फंड मैनेजर है, जिसे इसी साल की शुरुआत में शंघाई पुलिस ने हिरासत में लिया था।

कौन है कांग वेई और क्या है एनवीडिया कनेक्शन?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग वेई साल 2010 से ही एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग को जानता था और उस पर यह गंभीर आरोप है कि उसने ही अपनी पत्नी एलिस को जेन्सेन से मिलवाया था। 1970 के दशक में जन्मे कांग वेई को एक समय चीन के म्यूचुअल फंड सेक्टर का चमकता सितारा माना जाता था। उसने महज 32 साल की उम्र में ‘झोंगहाई फंड’ की कमान संभाल ली थी और वह चीन में किसी फंड कंपनी का संचालन करने वाले सबसे युवा चीफ बने थे। इसके बाद उसने शंघाई में ‘हेक्सी इन्वेस्टमेंट’ के नाम से एक बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्म की शुरुआत की थी।

हालांकि, कांग वेई का सुनहरा करियर तेजी से ढलान की ओर चला गया जब उस पर स्टॉक में हेरफेर और इनसाइडर ट्रेडिंग के गंभीर आरोप लगे। शंघाई पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और चीनी सिक्योरिटीज रेगुलेटर ने उसकी कंपनी पर नियमों के उल्लंघन के लिए भारी-भरकम जुर्माना लगाया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि कांग और एलिस हुआंग का कनेक्शन साल 2015 में शुरू हुआ था, जब एलिस ने कांग की कंपनी ‘हेक्सी कैपिटल’ जॉइन की थी। देखते ही देखते एलिस कंपनी की कोर शेयरहोल्डर और सीनियर एग्जीक्यूटिव बन गई। चीनी वित्तीय सूत्रों के अनुसार, कंपनी के अंदरूनी लोगों ने पुष्टि की है कि कांग और एलिस आपस में पति-पत्नी हैं, हालांकि उनके वर्तमान रिश्तों की कानूनी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। बैठकों के दौरान कांग कथित तौर पर अपनी पत्नी एलिस के एनवीडिया सीईओ के साथ संबंधों का हवाला देकर बिजनेस खड़ा करने और फंड जुटाने की कोशिश करता था।

राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने अपनी पत्नी लोरी हुआंग को धोखा देने की बात खुले तौर पर स्वीकार की। अब यह मामला महज एक व्यक्तिगत रिश्ते तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने गंभीर राजनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा का रूप ले लिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी थी कि एलिस हुआंग एक चीनी जासूस हो सकती है जो जेन्सेन हुआंग के बेहद करीब है। राष्ट्रपति ट्रंप ने हालांकि जेन्सेन का बचाव करते हुए उन्हें एक ‘सम्मानित व्यक्ति’ बताया है, लेकिन यह भी साफ किया कि एफबीआई इस पूरे मामले की अलग से जांच कर रही है।

इस बीच, अमेरिकी संसद की तीन अहम समितियों के अध्यक्षों ने जेन्सेन हुआंग को आगामी 18 नवंबर तक संसद के सामने पेश होकर अपनी सफाई देने का समन भेजा है। दूसरी ओर, एनवीडिया के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने भी इस बात की आंतरिक जांच शुरू कर दी है कि क्या कंपनी के सीईओ को किसी विदेशी खुफिया एजेंसी यानी चीनी इंटेलिजेंस द्वारा निशाना बनाया गया था।

बोर्ड का कहना है कि उन्हें फिलहाल ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे यह साबित हो सके कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा या एनवीडिया के तकनीकी रहस्यों के साथ कोई समझौता हुआ है, फिर भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक प्रतिष्ठित कानूनी फर्म को जांच के लिए नियुक्त किया गया है। एनवीडिया के सीईओ, संदिग्ध चीनी महिला जासूस और शंघाई जेल में बंद उसके बिजनेस टाइकून पति का यह पूरा घटनाक्रम कॉरपोरेट जासूसी, वित्तीय घोटालों और अमेरिका-चीन के बीच चल रही तकनीकी जंग का एक बड़ा केंद्र बन गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram