Skip to content
Log In
Nvidia दफ्तर लौटे जेनसन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी; शेयर 31% उछले देर रात फोन कर घर से बुलाया, सुबह गली में मिला 20 साल के युवक का शव आस्था का सैलाब! गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, दीघा-एम्स रोड पर 3 KM जाम सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग? अनंत सिंह की बेटी की शादी आज से शुरू, मेहंदी-संगीत के बाद कल होगी घुड़दौड़ CM सम्राट की ‘बिहार गति’ समीक्षा: कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार, 3 विवि भवन 2027 तक JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब पंजाब चुनाव से पहले भाजपा-अकाली दल गठबंधन, एनडीए में शिअद की वापसी चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत अफ्रीका में शादी के बाद पत्नी की मर्जी बेमानी, पति को ‘न’ कहने का भी हक नहीं!

Nvidia दफ्तर लौटे जेनसन हुआंग, कर्मचारियों से मांगी माफी; शेयर 31% उछले

चीनी जासूस संग अफेयर विवाद के बाद एनवीडिया के सीईओ पद पर जेनसन हुआंग की दो हफ्ते के भीतर वापसी हुई, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 1 लाख करोड़ डॉलर बढ़ गई।

चिप बनाने वाली दिग्गज कंपनी एनवीडिया के मुख्यालय लौटे जेनसन हुआंग का कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया। उनकी वापसी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर साझा किए जा रहे हैं। दफ्तर पहुंचने पर हुआंग ने वहां मौजूद सभी लोगों से कहा कि दूसरा मौका देने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस दौरान कर्मचारी लगातार उनका नाम पुकारते रहे।

कर्मचारियों के इस जोश पर हुआंग ने वादा किया कि दूसरी पारी में वे एक बेहतर सीईओ साबित होंगे। उन्होंने कंपनी के स्टाफ को इस पूरे विवाद और तनाव से गुजरने के लिए माफी भी मांगी। माहौल को हल्का करते हुए जेनसन हुआंग ने मजाकिया लहजे में कहा कि काम पर लौटने के बाद अब आईटी विभाग उन्हें नया कंप्यूटर देगा। उनकी बात खत्म होते ही एक महिला कर्मचारी दौड़कर उनके पास आई और उन्हें गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें: दुनिया में 12,187 परमाणु बमों का जखीरा, रूस सबसे आगे; भारत छठे नंबर पर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग की वापसी की खबर आते ही टेक कंपनी एनवीडिया की मार्केट वैल्यू में करीब एक लाख करोड़ डॉलर का जबरदस्त इजाफा हुआ है। बाजार के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के शेयरों में 31 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया। इस तेजी का असर अन्य टेक कंपनियों के शेयरों पर भी साफ दिखा।

बता दें कि एनवीडिया बोर्ड ने जेनसन हुआंग को तत्काल प्रभाव से दोबारा कंपनी का सीईओ नियुक्त किया है। उनकी यह वापसी इस्तीफे के दो हफ्ते से भी कम समय में हुई है। दरअसल, हुआंग ने एक महिला के साथ अपने अफेयर की बात स्वीकार करने के बाद पद छोड़ दिया था। उस महिला पर चीनी जासूस होने के गंभीर आरोप लगे थे। इस विवाद के चलते एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया के शेयरों में आई इस बंपर तेजी ने पूरे शेयर बाजार को संभाल लिया। टेक कंपनियों पर केंद्रित नैस्डैक में 6.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स में 4.75 फीसदी की तेजी आई। एनवीडिया के बोर्ड के इस बड़े एलान के बाद दूसरी चिप निर्माता कंपनियों के शेयर भी हरे निशान में आ गए।

यह भी पढ़ें: मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें!

माइक्रॉन टेक्नोलॉजी के शेयर 19 फीसदी उछले, जबकि एएमडी के शेयरों में करीब सात फीसदी की बढ़त देखी गई। इस ताजा उछाल के बाद एनवीडिया की कुल मार्केट वैल्यू एक बार फिर 4 लाख करोड़ डॉलर के करीब पहुंच गई है। हालांकि, कंपनी के शेयर अब भी एक महीने पहले के मुकाबले करीब 21 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *