Skip to content
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
Log In
नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल न नाम बताया, न पहचान खोली… बालाजी के दरबार में भक्त ने 121 किलो सोना दान किया युवाओं को 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ… अखिलेश ने चला 2027 का चुनावी दांव भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना 110 की रफ्तार में ओवरटेक पड़ा भारी… टैंकर पलटा, आग में 31 लोगों की मौत हर महीने 25 हजार मौतें… रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द थमेगा खूनखराबा! पांच साल, गरीबों के नाम… धामी सरकार ने पेंशन से आवास तक पहुंचाया सहारा जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने कपकोट में खाई में समाई स्कूटी, दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच साल, गरीबों के नाम… धामी सरकार ने पेंशन से आवास तक पहुंचाया सहारा

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने विगत पांच वर्षों के दौरान गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ा संबल प्रदान किया है। वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन से लेकर पक्के आवास, रसोई गैस और छोटे कारोबारियों को आसान ऋण उपलब्ध कराने तक, कई जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों को सीधा लाभ पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया है।

एक लाख से अधिक परिवारों को मिली पक्की छत

यह भी पढ़ें: युवाओं को 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ… अखिलेश ने चला 2027 का चुनावी दांव

राज्य के गरीब और बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उल्लेखनीय कार्य हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश में 53 हजार से अधिक पात्र परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा चुके हैं। इसके साथ ही, राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2022 से अब तक 39,815 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सीधा लाभ दिया गया है। इसके अतिरिक्त, अति पिछड़े जनजातीय समूहों के उत्थान के लिए चलाई जा रही प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत भी 925 पक्के आवासों का निर्माण किया गया है।

पेंशन, रसोई गैस और स्वरोजगार से मिला संबल

आवास सुविधा के अलावा, धामी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा के दायरे को बढ़ाते हुए वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाया है। वहीं, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस और छोटे कारोबारियों को स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराकर परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Ashish Singh लेखक

संबंधित खबरें