Skip to content
Log In
पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान! नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें! मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार

पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत

बार-बार प्यास लगने और पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने की परेशानी लार की कमी का संकेत हो सकती है, जिससे बचने के लिए घरेलू उपाय और संतुलन जरूरी है।

अगर आपको बार-बार प्यास लगती है और मुंह सूखने लगता है तो इसकी अनदेखी न करें। समझा जाता है कि ये पानी की कमी या बदलते मौसम का असर है पर ये वास्तव में आ रही परेशानी है। कई बार पानी पीने के बावजूद भी मुंह सूखा ही महसूस होता है। ये कारण पानी की कमी नहीं बल्कि लार की कमी का संकेत है। लार की कमी से पानी पीने के बाद भी मुंह सूखने लगता है और लोग इसे नजरअंदाज करते हैं। मुंह सूखना और लार कम बनना केवल असहजता नहीं, बल्कि पाचन, दांत, गला और पूरे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है। लार मानव शरीर के लिए बाकी अंगों की तरह ही आवश्यक है। यह मुंह को गीला रखने, दांतों की रक्षा करने, भोजन पचाने और पाचन तंत्र को संक्रमण से बचाने में भी मदद करती है।

लार की कमी और दोषों का असंतुलन

वात दोष के असंतुलन से शरीर में रूखापन बढ़ जाता है। सर्दियों में प्राकृतिक रूप से वात की वृद्धि शरीर में होती है, जबकि पित्त दोष शरीर में जलन और गर्मी को बढ़ाता है। इन तीनों के असंतुलन से ही मुंह सूखने और लार के कम बनने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में घी डालकर लेने से शरीर की शुष्कता और मुंह की शुष्कता कम होगी।

यह भी पढ़ें: मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी

मुलेठी और शहद से मिलने वाली राहत

मुलेठी का चूर्ण भी इस परेशानी में राहत देगा। इसके लिए मुलेठी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर दिन में 2 बार लें। ये गले को ठंडक देता है, शरीर की गर्मी को कम करता है और प्राकृतिक रूप से लार बनाने में मदद करता है।

आंवला रस और धनिया पानी के फायदे

आंवला का रस और धनिए का पानी भी मुंह सूखने और लार कम होने की परेशानी में सुधार लाने में राहत देते हैं।

पाचन और दांतों पर पड़ता असर

लार कम बनने से जहां गले और मुंह में रूखापन बना रहता है, वहीं भोजन पचाने, दांतों की सुरक्षा और पाचन तंत्र को संक्रमण से बचाने की स्वाभाविक प्रक्रिया भी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, एक सप्ताह में 18 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *