फॉण्ट कनवर्टर NEW

बंगाल से बिहार और यूपी तक PM मोदी का दौरा, शिक्षा-कौशल और विकास पर रहेगा फोकस

पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वे आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह और लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।

अपनी भाषा में पढ़ें

New Delhi: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वे शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं से जुड़े दो बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह लगभग 9:45 बजे पीएम आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे।

Read more: गंगा पर नीतीश सेतु से लेकर बिजली घर तक, बिहार को 34,470 करोड़ की सौगात देंगे PM

इसके बाद वे बिहार जाएंगे, जहां वैशाली में विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात पीएम उत्तर प्रदेश जाएंगे और शाम लगभग 5:30 बजे लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे तथा समारोह को संबोधित करेंगे।

आईआईटी खड़गपुर के 75 छात्रों से करेंगे संवाद

पीएम आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल होने के साथ ही संस्थान के 75 छात्रों से बातचीत भी करेंगे, जो संस्थान की 75 साल की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक हैं। यह बातचीत युवाओं के विचारों, नवाचार और भविष्य की आकांक्षाओं पर केंद्रित होगी। गौरतलब है कि 1951 में स्थापित आईआईटी खड़गपुर देश में बनने वाला पहला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी था।

राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त इस संस्थान ने भारत में तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। पिछले 75 वर्षों में इस संस्थान ने देश को हजारों इंजीनियर, वैज्ञानिक, उद्यमी और नीति निर्माता दिए हैं, जिन्होंने भारत ही नहीं, दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। यह समारोह भविष्य के भारत के लिए तकनीक, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता के नए संकल्प का अवसर होगा।

लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में 52 टॉपर्स होंगे सम्मानित

शाम को पीएम लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। शैक्षणिक सत्र 2021-22 में शुरू किया गया कौशल दीक्षांत समारोह कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्टता को मान्यता देने और प्रशिक्षित युवाओं के प्रशिक्षण से कार्य-जगत में प्रवेश का जश्न मनाने के लिए एक वार्षिक राष्ट्रीय मंच के रूप में उभरा है।

अपनी शुरुआत से ही यह समारोह कौशल विकास क्षेत्र के अखिल भारतीय टॉपर्स और बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करता आ रहा है, जिससे व्यावसायिक शिक्षा और कौशल-आधारित करियर के प्रति गर्व की भावना को बढ़ावा मिलता है। इस वर्ष औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram