रांची। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को रांची के उपायुक्त कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों और आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और संविधान की प्रस्तावना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। वहीं, उप विकास आयुक्त संजय भगत ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया।
यह भी पढ़ें: रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है
कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी मोनी कुमारी, जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद समेत कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से संविधान में दिए गए लोकतंत्र, समानता, न्याय और स्वतंत्रता के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें: साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके
संबंधित खबरें
- झारखंड रांची लौटते ही विधानसभा पहुंचे बसंत सोरेन, बोले- अपनों के बीच आकर अच्छा लग रहा है
- #ट्रेंडिंग साइबर अपराध और डायन-बिसाही के खिलाफ बच्चों को किया जागरूक, थाना प्रभारी ने बताए बचाव के तरीके
- झारखंड घर के अंदर चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, छापेमारी में हुआ खुलासा
- #ट्रेंडिंग संविधान दिवस पर चैनपुर में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, 250 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संदेश









