Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»अखिलेश के भाई प्रतीक की पोस्ट से सियासी हलचल, तलाक की बात सामने
Uttar Pradesh

अखिलेश के भाई प्रतीक की पोस्ट से सियासी हलचल, तलाक की बात सामने

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की सोशल मीडिया पोस्ट से तलाक की अटकलें तेज। अपर्णा यादव पर लगाए गंभीर आरोप, पूरा मामला पढ़ें।
By Samsul HaqueJanuary 20, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Lucknow News: लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा यादव के वैवाहिक रिश्ते में दरार की खबरों ने सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। प्रतीक यादव की ओर से सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के बाद यह विवाद खुलकर सामने आया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prateek Yadav (@iamprateekyadav)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक के बाद एक कई पोस्ट साझा करते हुए अपर्णा यादव से अलग होने और तलाक लेने की बात कही है। इन पोस्ट्स में उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रतीक ने दावा किया है कि अपर्णा ने उन्हें उनके माता-पिता और भाई से अलग कर दिया और केवल अपनी प्रसिद्धि और राजनीतिक पहचान बढ़ाने में जुटी रहीं।

इस खबर को भी पढ़ें : लीवर देने से इनकार पर तलाक! पति की सनक के आगे झुकी अदालत, पत्नी की जीत

प्रतीक यादव ने अपनी पोस्ट में अपर्णा को स्वार्थी बताते हुए यहां तक लिखा कि उन्होंने पूरे परिवार को तोड़ दिया। उन्होंने अपनी संतान की कसम खाते हुए कहा कि पारिवारिक मूल्यों की अनदेखी कर केवल पब्लिक इमेज और राजनीतिक प्रभाव को प्राथमिकता दी गई। प्रतीक के मुताबिक यही वजह है कि वह अब इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते।

फिलहाल प्रतीक यादव विदेश में हैं, जबकि अपर्णा यादव चेन्नई में बताई जा रही हैं। दोनों के अलग-अलग स्थानों पर होने की वजह से सीधा संवाद नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थिति और जटिल होती नजर आ रही है।

इस बीच अपर्णा यादव के समर्थकों और नजदीकी लोगों ने प्रतीक की पोस्ट को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि प्रतीक यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया है और उन्हीं के अकाउंट से ये पोस्ट्स डाली गई हैं। अपर्णा खेमे की ओर से कहा गया है कि जल्द ही इस पूरे मामले पर आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

इस खबर को भी पढ़ें : तलाक दिया तो सामान भी लौटाओ! सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया करारा आदेश

गौरतलब है कि प्रतीक यादव हमेशा से लो-प्रोफाइल रहे हैं, जबकि अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। 19 जनवरी 2022 को अपर्णा ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद से ही उनके राजनीतिक रुख को लेकर परिवार के भीतर मतभेद की चर्चा होती रही है।

अपर्णा यादव कई मुद्दों पर परिवार की राजनीतिक लाइन से अलग बयान देती रही हैं। चाहे जातिगत आरक्षण का सवाल हो या केजीएमयू से जुड़े विवाद, उनके स्टैंड ने अक्सर सुर्खियां बटोरी हैं। प्रतीक की पोस्ट में भी इशारा किया गया है कि अपर्णा का परिवार के खिलाफ जाकर बीजेपी की नीतियों का समर्थन करना उन्हें स्वीकार नहीं था।

इस खबर को भी पढ़ें : कनाडा में मंहगाई इतनी कि…, तलाकशुदा कपल भी साथ रहने को मजबूर?

यूपी के सबसे प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों में से एक की छोटी बहू के वैवाहिक जीवन में आई यह दरार अब लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चर्चा का विषय बन गई है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि विदेश से लौटने के बाद प्रतीक यादव इन पोस्ट्स को लेकर क्या रुख अपनाते हैं और क्या यह विवाद कानूनी मोड़ लेता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.