फॉण्ट कनवर्टर NEW

दोस्त निकला गद्दार: महिला की निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

U.P. News: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ऑनलाइन बातचीत की खतरनाक हकीकत को सामने ला दिया। पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नोएडा के गेझा गांव में रहता है। उसने पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

U.P. News: नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने ऑनलाइन बातचीत की खतरनाक हकीकत को सामने ला दिया। पश्चिम बंगाल से ताल्लुक रखने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ नोएडा के गेझा गांव में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी लंबे समय से एक परिचित युवक से वीडियो कॉल पर बात करती थी। उसने कई बार पत्नी को सावधान रहने की सलाह भी दी, लेकिन स्थिति बदलने के बजाय और बिगड़ गई।

वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड की अश्लील क्लिप

पीड़ित के मुताबिक आरोपी युवक ने वीडियो कॉल के दौरान उसकी पत्नी का एक आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। कुछ समय बाद महिला अपने गांव चली गई। तभी पीड़ित के होश उड़ गए जब उसे पता चला कि उसी युवक ने यह निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। मामला सामने आते ही दंपती ने पुलिस की मदद लेने का फैसला किया।

आरोपी का नाम आया सामने, पुलिस जांच तेज

थाना फेस-2 प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पीड़ित ने देर रात शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोपी का नाम अनस खान बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी के अनुसार, शुरुआती स्तर पर डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी की तलाश जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram