फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मायावती को मम्मी कहकर फंसे यूट्यूबर पुनीत…मांगी माफी, जानें पूरा मामला

UP News: सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए मशहूर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर एक वीडियो बनाया, जो सोशल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

UP News: सोशल मीडिया पर अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए मशहूर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर पुनीत सुपरस्टार एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को लेकर एक वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विवाद बढ़ता देख पुनीत ने माफी मांगते हुए एक नया वीडियो जारी किया

इस वीडियो में पुनीत ने मायावती को मम्मी कहकर संबोधित किया और कहा, “मायावती मम्मी, मुझे आप बहुत याद आती हो। मैं भी आपको बहुत याद करता हूं। मम्मी, आप कहां चली गई हो?” वीडियो वायरल होते ही बसपा समर्थकों ने इसे अपमानजनक बताया और विरोध जताया। उनका कहना है कि यह एक वरिष्ठ नेता का मजाक उड़ाने जैसा है, जो पूरी पार्टी और उनके समर्थकों का अपमान है। गाजियाबाद में बसपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मोहित ने पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाद बढ़ता देख पुनीत सुपरस्टार ने माफी मांगते हुए एक नया वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा ‎कि मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था। अगर किसी को बुरा लगा हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। गौरतलब है कि पुनीत सुपरस्टार अपने अजीब और चौंकाने वाले वीडियो के चलते युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब वह किसी विवाद में फंसे हों।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram