Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मथुरा हादसा: सभी 6 मृतकों की हुई पहचान, औरैया और दिल्ली के थे यात्री!

mathura yamuna expressway accident

Mathura, (UP): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े स्लीपर बस के यात्रियों को बेरहमी से कुचल दिया। इस हृदयविदारक घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है।

कैसे हुआ हादसा? लापरवाही ने ली छह जानें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि दिल्ली के नांगलोई से कानपुर देहात जा रही स्लीपर बस में सवार कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई थी। बस चालक ने सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ के बजाय बस को सड़क के किनारे ही खड़ा कर दिया। जैसे ही यात्री नीचे उतरे, पीछे से काल बनकर आए एक तेज रफ्तार कंटेनर ने पहले बस को टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर खड़े यात्रियों को रौंदते हुए निकल गया। पुलिस का मानना है कि यह हादसा दोनों वाहन चालकों की घोर लापरवाही का नतीजा है।

यह भी पढ़ें: ‘योगी नहीं तो यूपी नहीं!’ संजय राउत के बयान से यूपी की सियासत में हलचल

मृतकों की शिनाख्त: औरैया से दिल्ली तक छाया शोक

पुलिस ने मृतकों के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर सभी 6 शवों की शिनाख्त कर ली है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है:

mathura yamuna expressway accident1

गंभीर रूप से घायल शिवकांत (औरैया) को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक, प्रशासन को दिए निर्देश

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और जिला प्रशासन को घायल यात्री के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें