फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

मथुरा सुसाइड केस: हंसते-खेलते परिवार का अंत, सामूहिक आत्महत्या नोट ने चौंकाया

Mathura, (UP): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली खबर सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Mathura, (UP): उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक रूहानी कंपा देने वाली खबर सामने आई है। महावन थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव उनके घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है।

क्षेत्रीय अधिकारी (CO) श्वेता वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस को मौके से एक वीडियो भी बरामद हुआ है, जिसमें परिवार के सदस्य अपनी मर्जी से यह आत्मघाती कदम उठाने की बात कह रहे हैं। वीडियो में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि वे अपने निजी कारणों से यह कदम उठा रहे हैं और उनकी मौत के लिए कोई दूसरा जिम्मेदार नहीं है।

इस खबर को भी पढ़ें : रांची में सनसनीखेज मामला, एक परिवार के तीन लोगों ने किया सुसाइड अटेम्प्ट

घटना का खुलासा तब हुआ जब ग्रामीणों ने काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं देखी। शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम जब घर के भीतर दाखिल हुई, तो वहां पांचों लोग अचेत अवस्था में पड़े थे। चिकित्सा दल ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया। अंदेशा जताया जा रहा है कि परिवार ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

पुलिस प्रशासन ने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या परिवार किसी आर्थिक संकट या मानसिक दबाव में था। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड वीडियो और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि असल सच्चाई सामने आ सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram