Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»जौनपुर सड़क हादसा: रोडवेज बस-ट्रक की सीधी टक्कर में 5 की मौ’त, डीएम-एसपी ने लिया हालचाल
Uttar Pradesh

जौनपुर सड़क हादसा: रोडवेज बस-ट्रक की सीधी टक्कर में 5 की मौ’त, डीएम-एसपी ने लिया हालचाल

जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ट्रक की सीधी टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हुए। गंभीर घायलों का जिला अस्पताल और वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।
By Samsul HaqueAugust 13, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरैनी बाजार के मोड़ पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रोडवेज बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त मेडिकल स्टाफ और दवाओं की व्यवस्था करने के आदेश दिए।

कैसे हुआ हादसा

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि वाराणसी से शाहगंज जा रही एक रोडवेज बस गलत दिशा में चल रही थी। जैसे ही बस गुरैनी बाजार के मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री उसमें फंस गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

घटना स्थल पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया, जिनमें दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल था। बाद में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक अन्य घायल की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

मृतकों और घायलों की पहचान

पुलिस ने एक मृतक की पहचान देवी प्रसाद (32) पुत्र हरिहर प्रसाद, निवासी पटईला खुटहन के रूप में की है। बाकी मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। घायलों में शामिल हैं — मनोज कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी गुरैनी खेतासराय, सरस्वती पत्नी मनोज निवासी गुणी खेतासराय, उषा देवी पत्नी हरिश्चंद्र निवासी अरोड़ा आजमगढ़, हरिश्चंद्र पुत्र स्व. रामबचन शर्मा निवासी आजमगढ़, प्रदीप मिश्रा पुत्र श्रीनारायण मिश्रा निवासी खुटहन शाहगंज, रविंद्र कुमार पुत्र विश्राम निवासी शाहगंज, सरिता पत्नी रमेश निवासी मेहंदीपुर शाहगंज, राज पुत्र मनोज निवासी गुरैनी खेतासराय, विनोद सरोज पुत्र छोटेलाल निवासी खुटहन एत्मादपुर, भोले पुत्र सत्यनारायण निवासी मोतिहारी बिहार, चंदन पुत्र हरिश्चंद्र निवासी रुदौली, सनी कुमार साहू पुत्र कमला प्रसाद साहू निवासी खेतासराय, रामपाल पुत्र बलराज निवासी गोदना खेतासराय, सुनो पुत्र रामपलट निवासी गोदना, रविंद्र प्रसाद पुत्र बद्री प्रसाद निवासी गोदना, अशोक साकेत पुत्र लाल चंद्र निवासी रीवा (मध्य प्रदेश), जीतू पुत्र छोटेलाल निवासी रीवा (मध्य प्रदेश)।

गंभीर घायलों का इलाज जारी

पुलिस और प्रशासन ने तुरंत सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां सात गंभीर रूप से घायल मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जिला प्रशासन ने घायलों के परिवारों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया है।

प्रशासन की अपील

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर सावधानी से वाहन चलाएं और गलत दिशा में ड्राइविंग से बचें, क्योंकि लापरवाही से न केवल खुद की बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.