फॉण्ट कनवर्टर NEW

75 साल की उम्र में शादी और अगले दिन जनाजा, …जानिए क्या है पूरा मामला?

U.P. News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 75 साल बूढ़े दादा ने 35 साल की महिला से शादी की है, शादी के बाद सुहागरात की अगली सुबह 75

अपनी भाषा में पढ़ें

U.P. News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। 75 साल बूढ़े दादा ने 35 साल की महिला से शादी की है, शादी के बाद सुहागरात की अगली सुबह 75 साल संगरू राम की मौत की खबर ने लोगों को और भी हैरत में डाला दिया। ये मामला सुनते है गांव में आग की तरह फ़ैल गई। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे है।

शादी के अगले दिन मौत से गांव में सनसनी

यहां 75 साल संगरू राम की शादी के अगले ही दिन अचानक मौत हो गई। संगरू ने सोमवार को 35 साल मनभावती से शादी की थी, लेकिन मंगलवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शॉक/कोमा

गुरुवार को आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में संगरू की मौत का कारण शॉक/कोमा बताया गया है। गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने इस जानकारी की पुष्टि की है। घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

दुल्हन की दूसरी शादी

संगरू की पहली पत्नी का एक साल पहले निधन हो चुका था। उनके कोई संतान नहीं थी और अकेलेपन के चलते उन्होंने दोबारा शादी का फैसला लिया। उन्होंने अपनी पांच बिस्वा जमीन 5 लाख रुपये में बेच दी थी और करीब 20 हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च किए। दूसरी ओर, दुल्हन मनभावती की यह दूसरी शादी थी। उसके पहले से तीन बच्चे हैं।

असमान्य परिस्थितियों में मौत

मनभावती ने बताया कि वह पहली बार शादी को लेकर पूरी तरह तैयार नहीं थीं, लेकिन आश्वासन दिया गया था कि संगरू उसके बच्चों की जिम्मेदारी उठाएंगे। शादी की रात दोनों ने बातचीत में वक्त बिताया लेकिन अगले ही रोज संगरू की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी जिंदगी का सिलसिला समाप्त हो गया। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बन गई है, हालांकि पुलिस ने इसे प्राकृतिक मौत बताया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram