Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»कैसे मानीं पहली दो पत्नियां? गाजियाबाद कांड में पिता की ‘नाजनीन’ से तीसरी शादी का खुला राज
Uttar Pradesh

कैसे मानीं पहली दो पत्नियां? गाजियाबाद कांड में पिता की ‘नाजनीन’ से तीसरी शादी का खुला राज

By Samsul HaqueFebruary 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ghaziabad, (UP): गाजियाबाद के भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस के सामने अब पिता चेतन के निजी जीवन की परतों ने सबको चौंका दिया है। जांच में सामने आया है कि चेतन ने अपनी दो पत्नियों, सुजाता और हिना के रहते हुए ‘नाजनीन’ उर्फ टीना से तीसरी शादी की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि जब पहली दो पत्नियों ने इसका विरोध किया, तो चेतन ने उन्हें एक अजीबोगरीब तर्क देकर मना लिया।

पत्नियों को मनाने के लिए दिया ‘शिक्षा’ का तर्क

चेतन ने अपनी पहली दो पत्नियों को यह कहकर घर लौटने पर मजबूर किया कि वे दोनों कम पढ़ी-लिखी हैं और बच्चों के भविष्य व पढ़ाई के लिए घर में एक शिक्षित महिला का होना जरूरी है। उसने टीना (जो उसके साथ क्रेडिट कार्ड के काम में जुड़ी थी) को बच्चों की ‘गाइड’ के रूप में पेश किया। हालांकि, घर के भीतर तीन सौतनों और पिता के इस फैसले ने परिवार के माहौल को पूरी तरह अशांत कर दिया था।

आर्थिक तंगी और शेयर बाजार का घाटा

पुलिस जांच में पता चला है कि कोरोना काल से पहले चेतन की माली हालत बहुत अच्छी थी। वह प्रॉपर्टी डीलिंग, शेयर ट्रेडिंग और फॉरेक्स जैसे कई बड़े कारोबार करता था। लेकिन शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान ने उसे कर्ज के दलदल में धकेल दिया। पुलिस अब उसके तीन बैंक खातों के ट्रांजेक्शन खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि उस पर कितना कर्ज था और क्या यही तंगी बच्चियों की मौत की वजह बनी।

ट्यूशन टीचर का खुलासा: ‘कोरिया’ जाना चाहती थीं बहनें

मामले में सबसे संवेदनशील मोड़ ट्यूशन टीचर के बयान से आया है। टीचर ने बताया कि तीनों बहनें पढ़ाई में बेहद कमजोर थीं और वे खुद को ‘गोद ली हुई’ बताती थीं। बच्चियां अक्सर कोरिया जाने की बात करती थीं, लेकिन पिता की बंदिशों और घर के तनावपूर्ण माहौल ने उन्हें मानसिक रूप से तोड़ दिया था। उनकी अजीबोगरीब बातों और अशांति के कारण टीचर ने उन्हें पढ़ाने से मना कर दिया था।

इस खबर को भी पढ़ें : मथुरा सुसाइड केस: हंसते-खेलते परिवार का अंत, सामूहिक आत्महत्या नोट ने चौंकाया

पुलिस अब इस एंगल पर जांच कर रही है कि क्या सौतेली मां के आने और आर्थिक तंगी के कारण बच्चियों के मन में असुरक्षा की भावना इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

पंक्चर दुकानदार के नाम पर 100 करोड़ का धंधा, GST विभाग हैरान

June 20, 2026

ट्रेन में बैठने की जगह नहीं मिली तो यात्री ने फैला दी बम की खौफनाक अफवाह!

June 16, 2026

वाराणसी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ का बड़ा धमाका: 7 असलहा तस्कर गिरफ्तार

June 16, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.