Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»18 अगस्त को हुआ था सामूहिक दु’ष्क’र्म, अब मिली लटकती लाश – जानें पूरा मामला
Uttar Pradesh

18 अगस्त को हुआ था सामूहिक दु’ष्क’र्म, अब मिली लटकती लाश – जानें पूरा मामला

गाजियाबाद में 23 वर्षीय मूक-बधिर युवती, जो सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी, ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
By Samsul HaqueAugust 21, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

UP News: गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। 23 वर्षीय मूक-बधिर युवती, जो हाल ही में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई थी, ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों में आक्रोश का कारण बनी है, बल्कि पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त को यह युवती घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनों का कहना है कि वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थी, क्योंकि वह मानसिक रोगी भी थी और दिल्ली में उसका इलाज चल रहा था। उसी दिन वह पास के एक गांव में पहुंच गई, जहां तीन युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

हालांकि, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में बेहद लापरवाही दिखाई। उनका कहना है कि न तो समय पर एफआईआर दर्ज की गई और न ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। यही नहीं, पीड़िता की मौत के बाद भी पुलिस ने शव को सम्मानजनक तरीके से नहीं ले जाया, बल्कि एक टेंपो में पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

दूसरी ओर, डीसीपी एसएन तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस की मदद ली जा रही थी। अब तक कुछ संदिग्धों को चिन्हित कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। डीसीपी ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस पूरे मामले ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि पीड़ितों के लिए न्याय पाना अब भी आसान नहीं है। फिलहाल, इलाके में भारी आक्रोश है और परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

मौसम विभाग का पूर्वानुमान: झारखंड में 9 और 10 जून को होगी रिकॉर्डतोड़ मूसलाधार बारिश!

June 7, 2026

महाराष्ट्र पहुंचा मॉनसून, अब यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में होगी झमाझम बारिश

June 7, 2026

घरेलू LPG सिलेंडर फिर महंगा, अब जेब से ढीले करने होंगे 29 रुपये!

June 7, 2026

RECENT ADDA.

टेल्को में दो कारों की टक्कर, शराब के नशे में वाहन चलाने का आरोप

June 7, 2026

चैंपियंस क्रिकेट क्लब बना बी डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता

June 7, 2026

7 माह बाद जेल से रिहा हुए तरुण महतो, ईचागढ़ में भव्य बाइक रैली से हुआ जोरदार स्वागत

June 7, 2026

झामुमो में शामिल होने पर प्रो. कालीपद सोरेन का युवा नेता सनी सिंह ने किया स्वागत

June 7, 2026

एथलेटिक्स और हैंडबॉल में चमकी पायल कुमारी, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

June 7, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.