फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जेवर एयरपोर्ट के रण में उतरे सीएम योगी, पीएम मोदी के ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचे और आगामी 28 मार्च को होने वाले ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का खुद जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इस महत्वाकांक्षी हवाई अड्डे को राष्ट्र को

सीएम योगी जेवर दौरा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर पहुंचे और आगामी 28 मार्च को होने वाले ऐतिहासिक लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का खुद जायजा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च 2026 को इस महत्वाकांक्षी हवाई अड्डे को राष्ट्र को समर्पित करने जा रहे हैं। इस भव्य समारोह के दौरान न केवल पैसेंजर टर्मिनल, बल्कि कार्गो टर्मिनल का भी उद्घाटन होगा और एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशन) सुविधा की आधारशिला रखी जाएगी।

Read more: रामलला के दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू: नवरात्रि पर अयोध्या में ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, सीएम योगी रहे साथ

निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर पैसेंजर टर्मिनल से लेकर हेलीपैड और प्रस्तावित रैली स्थल तक का बारीकी से दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिया कि सभी तैयारियां तय मानकों के अनुसार और समय रहते पूरी हो जानी चाहिए। सीएम ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित रूट और सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी अधिकारियों से फीडबैक लिया।

सुरक्षा का अभेद्य किला और वर्ल्ड क्लास ब्रांडिंग

निरीक्षण के बाद सीएम ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को ‘चार स्तरीय’ (4-Layer Security) बनाने का निर्णय लिया गया है। सीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में आम जनता और विशिष्ट अतिथियों के जुटने की संभावना है, इसलिए यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था सुचारु होनी चाहिए। उन्होंने इस इवेंट को भव्य और विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए बड़े पैमाने पर ब्रांडिंग और प्रचार-प्रसार के भी निर्देश दिए।

जनता की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान

सीएम ने साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति, मोबाइल शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई कोताही न बरतने की चेतावनी दी है। पार्किंग स्थलों पर हेल्प डेस्क और मेडिकल टीम की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। पर्याप्त संख्या में वालंटियर्स और पुलिस बल की तैनाती के साथ, जेवर अब उस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए तैयार है, जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और पहचान को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Read more: योगी की खुली चेतावनी: कयामत तक नहीं बनेगा बाबरी ढांचा, कायदे में रहो!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram