Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आगरा में तेज रफ्तार SUV बनी मौत की सवारी, 5 की जान गई, 2 की हालत गंभीर

agra road accident

U.P. News: उत्तर प्रदेश के आगरा के न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक दुर्घटना ने पूरे शहर को दहलाकर रख दिया। अंधी रफ्तार थार SUV ने सड़क किनारे बैठे सात लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, SUV की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। चालक ने पुलिस चेकिंग देख रफ्तार और बढ़ा दी, अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर से टकराते हुए दीवार में जा भिड़ी। कार ने 150 मीटर तक तांडव मचाया और तीन बार पलटने के बाद जाकर रुकी।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

मृतकों में परिवार के तीन सदस्य शामिल

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान भानु प्रताप मिश्रा (33), बबली (38), गोलू (23), कमल (23) और सतीश (23) के रूप में हुई है। इनमें भानु फूड डिलीवरी बॉय थे, जबकि बबली अपने बेटे गोलू के साथ बाजार से लौट रही थीं। कमल और सतीश पेंटर थे, जो घर के बाहर टहल रहे थे। घायल गोलू और एक अन्य व्यक्ति का एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

नशे में था चालक, हिरासत में लिया गया

मृतका बबली के भाई पिंटू ने बताया कि चालक नशे की हालत में था। उसने पुलिस चेक पोस्ट देखकर गाड़ी की रफ्तार और बढ़ा दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर ब्लड सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दर्दनाक सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता तथा घायलों के नि:शुल्क इलाज के निर्देश दिए। घटनास्थल पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार और एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक पहुंचे और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों ने आक्रोश में सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की, जिसके बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें: हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान

प्रश्न उठाती सड़क सुरक्षा

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नशे में ड्राइविंग पर गंभीर सवाल उठाता है। विशेषज्ञों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त चेकिंग, शराब सेवन पर नियंत्रण और जागरूकता अभियान की तत्काल जरूरत है।

हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया है। दिवाली के बाद यह घटना खुशियों को गम में बदल गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है ताकि दोषियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें