Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»आज़म खान का करोड़ों का साम्राज्य उजागर, पत्नी का नाम सबसे आगे
Uttar Pradesh

आज़म खान का करोड़ों का साम्राज्य उजागर, पत्नी का नाम सबसे आगे

2019 में दाखिल एफिडेविट में आज़म खान की कुल संपत्ति 4.61 करोड़ दर्ज थी, जिसमें जमीन, गाड़ियां, बैंक डिपॉजिट और ज्वेलरी शामिल थे। खास बात- कोई देनदारी नहीं।
By Samsul HaqueNovember 19, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

U.P. News: रामपुर से सांसद रहे आज़म खान ने 2019 लोकसभा चुनाव में जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उनकी कुल संपत्ति का खुलासा बेहद विस्तार से किया गया है। इस दस्तावेज़ के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ 4,61,24,814 रुपये थी। इसमें चल संपत्ति, बैंक डिपॉजिट, गाड़ियां, ज्वेलरी, कृषि भूमि और कमर्शियल प्रॉपर्टी सभी शामिल थे।

चल संपत्ति और बैंक खातों में करोडों की रकम

चल संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 1.49 करोड़ रुपये था। इसमें आज़म खान के हिस्से में 81 लाख से ज्यादा और उनकी पत्नी तंजीन फातिमा के नाम करीब 68 लाख रुपये दर्ज थे। नकद रूप में दोनों के पास सिर्फ 42,400 रुपये थे, लेकिन बैंक खातों में जमा रकम 88,99,411 रुपये तक पहुंचती है।

आजम खान के तीन खातों में 27,62,660, 80,717 और 9,866 रुपये थे, जबकि उनकी पत्नी के खातों में 35,37,546, 5,30,930, 23,317, 80,717 और 18,73,658 रुपये जमा थे।

महंगी गाड़ियां, ज्वेलरी और लाइसेंसी हथियार

गाड़ियों में उनकी संपत्ति 52,60,000 रुपये दिखाई गई है। इसमें एक Volvo S90D कार जिसकी कीमत 51,90,000 रुपये थी और एक पुरानी क्वालिस 70,000 रुपये की शामिल थी।

हथियार और ज्वेलरी का कुल मूल्य 7,52,000 रुपये दर्ज है, जिसमें तीन लाइसेंसी हथियार 62,000 रुपये के और उनकी पत्नी की 200 ग्राम सोने की ज्वेलरी 6,60,000 रुपये की शामिल थी। इसके अलावा एक रिवॉल्वर भी सूची में दर्ज था।

अचल संपत्ति में तंजीन फातिमा का दबदबा

अचल संपत्ति की बात करें तो कुल मूल्य 3,11,71,000 रुपये था। इसमें आज़म खान के नाम 40 लाख से ज्यादा की प्रॉपर्टी थी, जबकि उनकी पत्नी के नाम 2.71 करोड़ रुपये की संपत्ति दर्ज थी।

कृषि भूमि में आज़म के पास 1.97 एकड़ जमीन 23,92,000 रुपये की और पत्नी के पास 3.316 एकड़ जमीन 40,29,000 रुपये की थी। सबसे बड़ा हिस्सा उनकी पत्नी के नाम का कमर्शियल कॉम्प्लेक्स था, जिसकी वैल्यू 2 करोड़ रुपये थी। यह 1.7 हेक्टेयर जमीन पर बना था और 37,640 वर्ग फुट का कंस्ट्रक्टेड एरिया था।

खास बात यह है कि आज़म खान और उनकी पत्नी की देनदारियाँ शून्य थीं—न कोई बैंक लोन, न कोई बकाया। 2022 विधानसभा एफिडेविट में उनकी संपत्ति बढ़कर 6.14 करोड़ रुपये पहुंच गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गिरफ्तार 5 आरोपियों का हो सकता है पॉलीग्राफ टेस्ट

July 8, 2026

UP Mango Festival 2026: 800 वैरायटी के आम, GI टैग वाले मलीहाबादी दशहरी की रही खास पहचान

July 3, 2026

सीएम योगी का 8 जुलाई को काशी दौरा, शिक्षकों को देंगे बड़ी चिकित्सा सुविधा

July 3, 2026

RECENT ADDA.

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026

‘टाइगर’ ने ‘ग्लाइडर’ को 3-0 से रौंदा, MMK हाई स्कूल में इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.