फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में हजारों करोड़ की सौगात पाकर फिर फिसली नीतीश कुमार की जुबान- पीएम मोदी को धन्यवाद देने की बजाय…

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार को दिए गए तोहफों का धन्यवाद करने सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी जुबान पर संतुलन खो गए। वह पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज में मंच से पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार को दिए गए तोहफों का धन्यवाद करने सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से अपनी जुबान पर संतुलन खो गए। वह पीएम मोदी के बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद देने लगे, हालांकि तत्काल उन्हें भूल का अहसास हुआ और उन्होंने उसे सुधार लिया। इसके अलावा जातीय जनगणना का श्रेय विपक्षी दलों की ओर से लेने पर भी नीतीश कुमार ने मंच से उन्हें खूब लताड़ा।

पीएम मोदी को धन्यवाद देने की बजाय पूर्व पीएम अटल बिहारी का लिया नाम

11 साल के कार्यकाल में 50वीं बार बिहार पहुंचे पीएम मोदी का सीएम नीतीश कुमार ने जोरदार स्वागत किया। मंच से सीएम नीतीश ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी रोहतास जिले के बिक्रमगंज में पधारे हैं। इस अवसर पर पीएम मोदी की ओर से जो कार्य होने वाला है, जिसमें दो सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन, तीन रेल परियोजनाओं का लोकार्पण और चार योजनाओं जिसमें बिजली निर्माण और पथों और पुलों के निर्माण शामिल हैं। इन सबका शिलान्यास किया जा रहा है। इन योजनाओं से बिहार को काफी फायदा होगा, इसके लिए मैं उनका नमन करता हूं और हृदय से धन्यवाद देता हूं।

नीतीश ने कहा कि जब 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनी थी, जिसमें बीजेपी और जेडीयू शामिल थीं। उसके पहले जो सरकारें थी, उसका कोई काम था। आज कितनी बड़ी संख्या में महिलाएं दिख रही हैं। इसके पहले वालों ने कोई काम किया था क्या। जब से हम लोग सरकार में आए तब से हमने सबके लिए काम किया है। हम लोग पूरे तौर से बिहार के विकास में लगे हैं और काम हो रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष कार्य किया गया। सड़क, पुल, पुलिया का बड़े पैमाने पर निर्माण कराया गया।

पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों में 50 फीसदी आरक्षण महिलाओं को दिया गया। गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में, कुछ नई बसावटें और कुछ नये घर बन रहे हैं। इस साल जून तक हर घर बिजली, हर घर शौचालय और हर घर नल का काम पूरा किया जाएगा। युवक और युवतियों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराई जा रही है।

पिछले साल भी हम घूमे और इस साल भी जनवरी फरवरी में पूरे राज्य में घूमे। इस दौरान हमने 50 हजार करोड़ रुपए के 430 नई योजनाएं शुरू की। पीएम मोदी ने इस बार के बजट में बिहार को काफी कुछ दिया, जिसमें एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे खास है। जो कुछ भी बिहार को मिला है वह गौरव की बात है। केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना कराने की घोषणा की है, यह बहुत खुशी की बात है।

सीएम नीतीश ने कहा कि दूसरा पार्टिया वाला लोग अंड-बंड कुछ-कुछ करने की कोशिश कर रहा है। पहले भी हम लोग ही मांग करते थे। वह लोग पहले भी राज किया, लेकिन कहां कभी जातीय जनगणना की मांग की। इसलिए आप लोग एक-एक चीज याद रखिएगा। आप लोग पीएम मोदी का नमन कीजिए और आभार व्यक्त कीजिए। सीएम ने कहा कि मैं एक ही बात आप सबों से कहूंगा, कि जो श्रद्धेय माननीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ना, ना सॉरी नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी तो पहले काम किए थे। अभी भी नरेंद्र मोदी आप लोगों के लिए इतना काम कर रहे हैं। एक बार खड़ा होकर इनका अभिनंदन कीजिए। खड़ा हो सब, अरे सब खड़ा होकर इनको प्रणाम करो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram