Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। मंच पर पहुंचते ही मोदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस वालों की पहचान पांच चीजों से है — कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन।”
विपक्ष पर हमला, बिहार का गौरव केंद्र में
मोदी ने कहा कि जब भारत समृद्ध था, तब बिहार का योगदान सबसे अधिक था। “अब जब हम विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं, तब बिहार का विकसित होना सबसे बड़ी जरूरत है।” उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन काल में बिहार ने केवल अराजकता देखी, जबकि एनडीए ने विकास का रास्ता दिखाया।
यह भी पढ़ें: कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज
‘छठी मईया का अपमान’ और बिहार की भावनाएं
पीएम ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोक आस्था के पर्व छठ पूजा का अपमान किया है। “जो माताएं-बहनें गंगा जी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, वे राजद और कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं यह अपमान बर्दाश्त करेंगी?” मोदी ने कहा, “बिहार स्वाभिमान की धरती है, और जो आस्था का मजाक उड़ाते हैं, बिहार उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।”
‘विकसित बिहार की राह एनडीए से’
मोदी ने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से गरीबी, कुशासन और भ्रष्टाचार के युग में लौटने न दें। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है “विकसित भारत के साथ विकसित बिहार।”
यह भी पढ़ें: बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव
संबंधित खबरें
- Bihar कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज
- Bihar बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव
- Bihar सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
- Bihar घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा













