Skip to content
Log In
धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत?

रांची-पटना हाईवे पर लगा महाजाम, कोडरमा घाटी में कई किलोमीटर तक वाहनों की कतार

कोडरमा घाटी में रविवार रात से लगे जाम ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। रांची-पटना NH-20 पर करीब 15 घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान बस, ट्रक और छोटी गाड़ियों में सवार लोग रातभर सड़क पर फंसे रहे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे जाम हटने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

कोडरमा : कोडरमा घाटी में रविवार रात से लगे जाम ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। रांची-पटना NH-20 पर करीब 15 घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान बस, ट्रक और छोटी गाड़ियों में सवार लोग रातभर सड़क पर फंसे रहे। सोमवार सुबह करीब 8 बजे जाम हटने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।

जाम के कारण घाटी में सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की कतार लग गई थी। यात्रियों को खाने-पीने से लेकर आराम करने तक में काफी परेशानी हुई। कई लोग रातभर अपनी गाड़ियों में ही फंसे रहे।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

टायर ब्लास्ट से शुरू हुआ जाम

जानकारी के अनुसार, रविवार देर शाम कोडरमा घाटी के जामसोती नाला के पास एक बड़े वाहन का अचानक टायर फट गया। इसके कारण वाहन सड़क पर ही खड़ा हो गया और यातायात बाधित हो गया।

इसी दौरान चार से पांच अन्य वाहन भी खराब हो गए। इससे जाम और लंबा होता चला गया। अस्पताल जाने वाले मरीजों और जरूरी काम से यात्रा कर रहे लोगों को भी परेशानी हुई।

सूचना मिलने पर कोडरमा थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम हटाने का प्रयास किया। सोमवार सुबह क्रेन की मदद से खराब वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हुआ।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

फोरलेन सड़क बनाने की मांग

कोडरमा घाटी में बार-बार लगने वाले जाम से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और फोरलेन निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की खराब स्थिति और वाहनों के बार-बार खराब होने से यहां जाम की समस्या बनी रहती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह भी घाटी में जाम लगा था। काफी मशक्कत के बाद उसे हटाया गया था, लेकिन शाम होते ही फिर से जाम की स्थिति बन गई। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

Read more : रांची में आज इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *