Skip to content
Log In
धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच ने आयोजित की छात्र महापंचायत, कई मुद्दों पर चर्चा कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत?

रांची में आज इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

रांची के लोगों को आज सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग की ओर से शहर और आसपास के इलाकों में मरम्मत और तकनीकी काम कराया जाएगा। इसके कारण कई क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

रांची : रांची के लोगों को आज सोमवार को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली विभाग की ओर से शहर और आसपास के इलाकों में मरम्मत और तकनीकी काम कराया जाएगा। इसके कारण कई क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

बिजली कटौती का असर घरों के रोजमर्रा के काम और पानी की सप्लाई पर भी पड़ सकता है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली बंद होने से पहले जरूरी काम निपटा लें।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

नॉर्थ ऑफिस पाड़ा में शाम 5:30 बजे तक बिजली बंद

बिजली विभाग के अनुसार, पारसटोली फीडर से जुड़े नॉर्थ ऑफिस पाड़ा के उर्मिला इंक्लेव, दिव्या अपार्टमेंट, शंकर इंक्लेव और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

वहीं, कुच्चू एवं मंडरो टांड़ फीडर से जुड़े मंडरोडीह, मंडरो और महुआ टोली प्राइमरी स्कूल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इसके अलावा उलातू-ओरमांझी फीडर के तहत ओरमांझी कोइरीटोला और आसपास के इलाकों में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती होगी।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

आनंदी और वीर टोली में भी कटेगी बिजली

बारीडीह फीडर से जुड़े ग्राम आनंदी, वीर टोली और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

दीपावली और छठ को लेकर हो रही मरम्मत

बिजली विभाग दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटा है। त्योहारों के दौरान लोगों को बिजली की समस्या न हो, इसके लिए अलग-अलग फीडरों में मरम्मत और तकनीकी काम किए जा रहे हैं।

इसी वजह से कुछ इलाकों में अस्थायी रूप से बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग का उद्देश्य त्योहारों के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *