फॉण्ट कनवर्टर NEW

पीएम मोदी का RJD-कांग्रेस पर वार: कहा, इनकी पहचान है ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन’

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। मंच पर पहुंचते ही मोदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस वालों की पहचान

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के माहौल के बीच पीएम नरेंद्र मोदी की मुजफ्फरपुर रैली में हजारों की भीड़ उमड़ी। मंच पर पहुंचते ही मोदी ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया और विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “राजद और कांग्रेस वालों की पहचान पांच चीजों से है — कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन।”

विपक्ष पर हमला, बिहार का गौरव केंद्र में

मोदी ने कहा कि जब भारत समृद्ध था, तब बिहार का योगदान सबसे अधिक था। “अब जब हम विकसित भारत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं, तब बिहार का विकसित होना सबसे बड़ी जरूरत है।” उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस के शासन काल में बिहार ने केवल अराजकता देखी, जबकि एनडीए ने विकास का रास्ता दिखाया।

‘छठी मईया का अपमान’ और बिहार की भावनाएं

पीएम ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने लोक आस्था के पर्व छठ पूजा का अपमान किया है। “जो माताएं-बहनें गंगा जी में खड़े होकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं, वे राजद और कांग्रेस की नजर में ड्रामा करती हैं। क्या बिहार की माताएं यह अपमान बर्दाश्त करेंगी?” मोदी ने कहा, “बिहार स्वाभिमान की धरती है, और जो आस्था का मजाक उड़ाते हैं, बिहार उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।”

‘विकसित बिहार की राह एनडीए से’

मोदी ने जनता से अपील की कि बिहार को फिर से गरीबी, कुशासन और भ्रष्टाचार के युग में लौटने न दें। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का लक्ष्य है “विकसित भारत के साथ विकसित बिहार।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram