फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड के दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी….फिर पटना से दबोचा गया आरोपी

Ranchi News: झारखंड के गिरिडीह पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, युवक ने वीडियो में झारखंड के दो मंत्रियों की हत्या की धमकी दी थी। राजेंद्र नगर निवासी आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को पटना में गिरफ्तार किया।

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के गिरिडीह पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, युवक ने वीडियो में झारखंड के दो मंत्रियों की हत्या की धमकी दी थी। राजेंद्र नगर निवासी आरोपी अंकित कुमार मिश्रा को पटना में गिरफ्तार किया। मिश्रा ने वीडियो में दावा किया था कि उसके गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से संबंध हैं।

गिरिडीह पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मिश्रा ने गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को 24 घंटे के भीतर जान से मारने की धमकी दी। कुमार ने कहा, गिरिडीह के निवासी द्वारा युवक के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने तकनीकी और खुफिया जानकारी की मदद से आरोपी को पटना से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि मिश्रा का किसी लोरेंस गैंग से कोई संबंध नहीं है, लेकिन वह कई बार छोटे-मोटे अपराधों के लिए जेल जा चुका है। पुलिस ने बताया कि मिश्रा के खिलाफ धमकी देने और अशांति फैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया जाएगा।

इस खबर को भी पढ़ें: गिरिडीह से धमकी भरा वीडियो वायरल, दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की चेतावनी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram