फॉण्ट कनवर्टर NEW

गिरिडीह से धमकी भरा वीडियो वायरल, दो मंत्रियों को बम से उड़ाने की चेतावनी

Giridih News: झारखंड की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में गिरिडीह निवासी बताने वाला युवक खुद को अंकित कुमार मिश्रा नाम से पहचान कराता है और दावा करता है कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Giridih News: झारखंड की सियासत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में गिरिडीह निवासी बताने वाला युवक खुद को अंकित कुमार मिश्रा नाम से पहचान कराता है और दावा करता है कि वह 24 घंटे के भीतर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को बम से उड़ा देगा।

वीडियो में युवक कहता है कि हाल ही में गिरिडीह में कुछ लोगों ने उसे धर्म परिवर्तन कराने की धमकी दी और जमीन विवाद में 20-25 युवकों ने उसके साथ मारपीट की। यहां तक कि उसके मुंह में पिस्तौल तक डाल दी गई। युवक का कहना है कि अगर मारपीट करने वाले लोग माफी नहीं मांगते हैं तो वह किसी भी बड़े कांड को अंजाम देगा। उसने यह भी दावा किया कि उसकी पहचान बड़े गैंगस्टरों से है और वह किसी भी समय बड़ी वारदात कर सकता है।

युवक बार-बार कह रहा है कि जब तक वह दोनों मंत्रियों को बम से उड़ाकर ही चैन की सांस लेगा, तब तक चुप नहीं बैठेगा। उसने यह भी लिखा है कि उसके कृत्य से उसके परिवार का कोई लेना-देना नहीं है।

इस धमकी भरे वीडियो को गिरिडीह पुलिस ने भी संज्ञान में लिया है। मुफस्सिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि पुलिस युवक की खोजबीन में जुट गई है और उसका लोकेशन बिहार का मिल रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

वहीं, कोडरमा पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि उन्हें भी शुभचिंतकों से धमकी भरे वीडियो की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी पूरी जांच करनी चाहिए और यह भी देखना चाहिए कि कहीं वीडियो फेक तो नहीं या फिर एआई तकनीक के जरिए बनाया गया हो।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram