Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Uttar Pradesh»शोले स्टाइल ड्रामा: टॉवर पर चढ़कर युवक बोला मुझे मेरी बसंती मिल जाए… और कुछ नहीं चाहिए
Uttar Pradesh

शोले स्टाइल ड्रामा: टॉवर पर चढ़कर युवक बोला मुझे मेरी बसंती मिल जाए… और कुछ नहीं चाहिए

कन्नौज में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। युवक अपनी साली से शादी की जिद में शोले फिल्म के ‘बसंती’ डायलॉग की तर्ज पर टॉवर पर चढ़ गया। पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और परिजनों के समझाने पर वह नीचे उतरा।
By Samsul HaqueAugust 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: फिल्म शोले में बसंती से शादी के लिए पानी की टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र के किरदार ने लोगों पर ऐसी गहरी छाप छोड़ी है कि 50 साल बाद भी लोग भूला नहीं पाए। इसका असर छिबरामऊ के रसूलपुर गांव में एक युवक नवल किशोर पर दिखा। जिसने अपनी साली से शादी की जिद लिए खेत पर लगे एचटी लाइन के टॉवर पर चढ़ गया।

ऊपर से आवाज लगाने लगा- मुझे मेरी ‘बसंती’मिल जाए और कुछ नहीं चाहिए।’ सूचना पर कोतवाली पुलिस और अग्निशमन कर्मी भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन वह नहीं उतरा। उसकी पत्नी और साली पहुंचीं तो करीब पांच घंटे बाद तीन बजे वह नीचे उतरा। बता दें कि नवल ने पत्नी की मौत के बाद अपनी एक साली से शादी कर ली थी। इसके बाद वह दूसरी साली से भी दिल लगा बैठा।

कल्यानपुर गांव निवासी 22 वर्षीय नवलकिशोर गुरुवार सुबह रसूलपुर गांव में टॉवर पर चढ़ गया। जैसे ही यह नजारा लोगों ने देखा, तो धीरे-धीरे भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस और फिर अग्निशमन विभाग के लोग भी पहुंच गए। जानकारी होते ही नवल किशोर की पत्नी सपना मासूम बेटी को गोद में लेकर पहुंच गई। सभी लोग मिलकर टॉवर पर चढ़े नवल को नीचे उतारने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वह ऊपर से सिर्फ एक ही रट लगाए था कि उसे अपनी साली से शादी करनी है। जब तक घर वाले इस पर राजी नहीं होते तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। करीब पांच घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद वह नीचे उतरा।

नवल किशोर की पहली पत्नी की मौत हो जाने के बाद उसने विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला सदू निवासी साली सपना से तीन वर्ष पहले शादी की थी। उससे उसे एक बच्ची भी है। सपना ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसका पति उसकी 17 वर्षीय बहन से शादी करने की जिद पर अड़ा है। इसको लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है, लेकिन वह मान नहीं रहा है। गुरुवार सुबह भी इसी बात पर उससे विवाद हुआ था। इसके बाद वह घर से निकल आया और टॉवर पर चढ़ गया। नीचे उतरने के बाद पूछताछ में नवल ने माना कि वह टंकी पर चढ़ कर धर्मेंद्र वाला शोले वाला डायलॉग बोल रहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.