Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

दो बच्चों की मां को हुआ भतीजे से प्यार, दोनों भागे, फिर करवा दी …जानें

UP News: गाजीपुर के संदल गांव में एक दो बच्चों की मां प्यार इतनी पागल हो गई कि उसने अपने भतीजे से शादी कर ली। यह शादी खानपुर थाना परिसर स्थित हनुमान मंदिर में हुई। पति ने माता-पिता और दोनों बच्चों की मौजूदगी में पत्नी की मांग में प्रेमी से सिंदूर डलवाया। मेहनत मजदूरी करने वाले पति को दो महीने पहले पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चला था। उसने दोनों को खूब समझाया, लेकिन प्रेमी जोड़ा 15 दिन पहले घर से भाग गया। पति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को ढूंढकर वापस लाई।

परेशान पति ने प्रेमी संग मंदिर में करवा दी पत्नी की शादी

जानकारी के मुताबिक महिला और उसके प्रेमी भतीजे ने परिवार और समाज के विरोध के बावजूद शादी करने की जिद पकड़ ली। आखिर में जब सब हार गए तो पति ने ग्राम प्रधान, परिवार और संभ्रात लोगों की मौजूदगी में मंदिर में पत्नी का उसके प्रेमी से विवाह करवाया। पति ने बताया कि पत्नी की जिद के आगे वह हार गया, उसने कहा कि जिस पत्नी को पति और बेटे-बेटी से ज्यादा प्रिय उसका प्रेमी हो, उसके साथ जीवन गुजारना असंभव था। अनहोनी के डर से उसने अपनी पत्नी को आजाद कर दिया। विवाहिता का एक पांच साल का बेटे और तीन साल की बेटी है।

यह भी पढ़ें: ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां

दो बच्चों की मां को भतीजे से हुआ प्यार

स्थानीय लोग इस घटना को पारिवारिक मूल्यों पर चोट मार रहे हैं। विवाहिता के इस कदम ने पति के साथ बेटे और बेटी को भी मानसिक चोट पहुंचाई है। जब इस संबंध में एक असिस्टेंट प्रोफेसर से पूछा तो उन्होंने कहा कि यह घटना प्रेम, विवाह और पारिवारिक जिम्मेदारियों की धुंधली होती सीमाओं को उजागर करती है। समाज में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जो पारिवारिक ढांचे को कमजोर कर रही हैं। क्या प्रेम की खातिर परिवार को ठुकराना सही है? यह सवाल आज के समाज के लिए विचारणीय बन गया है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *