Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

यूपी के रोजगार सेवकों का बड़ा ऐलान, मांगें नहीं मानीं तो 3 दिसंबर को घेरेंगे विधानसभा

अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे

Untitled 237

जौनपुर। अपनी लंबित मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पहुंचे रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट श्वेता गुप्ता को सौंपा।

मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में होगा आंदोलन

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक पिछले 20 वर्षों से ग्राम पंचायतों में लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मनरेगा और वीबी-जी राम जी के तहत ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया तो 3 दिसंबर को विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

24 हजार रुपये मानदेय की मांग

रोजगार सेवकों ने वर्तमान मानदेय में बढ़ोतरी करते हुए कम से कम 24 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। उनका कहना है कि मानदेय भुगतान के लिए अलग से बजट की व्यवस्था भी होनी चाहिए, ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

परिवार को भी मिले कैशलेस इलाज की सुविधा

ज्ञापन में रोजगार सेवकों और उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई। इसके अलावा कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें: मेन रोड पर अपना कार्यालय या व्यवसाय शुरू करने का सुनहरा मौका

पदनाम बदलकर ग्राम विकास सहायक करने की मांग

रोजगार सेवकों ने ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास विभाग के सभी कार्यों को उनके जॉब चार्ट में शामिल करने की मांग उठाई। साथ ही वर्तमान पदनाम बदलकर ‘ग्राम विकास सहायक’ करने की मांग भी की।

प्रदर्शन में शामिल हुए सैकड़ों रोजगार सेवक

इस दौरान तेज प्रताप सिंह, ठा. बृजेश सिंह, डॉ. श्याम शंकर मिश्र, रचित कपूर, विमल दूबे, पुष्पा गौतम, जम्पकाश शुक्ला, जम्त शुक्ला, दीन दयाल यादव और निशा नाथ सहित बड़ी संख्या में रोजगार सेवक मौजूद रहे।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें