Skip to content
Log In
कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

NH-220 पर पलटा स्कूली ऑटो, तीन बच्चे घायल

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसा हल्दीपोखर-हाता राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ।

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसा हल्दीपोखर-हाता राष्ट्रीय राजमार्ग-220 पर भारत पेट्रोल पंप के पास हुआ। दुर्घटना में ऑटो में सवार तीन बच्चे घायल हो गए।

ऑटो में सवार थे नौ स्कूली बच्चे

जानकारी के अनुसार, ऑटो में कुल नौ बच्चे सवार थे। सभी बच्चों को हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती से हाता स्थित विद्या भारती इंग्लिश स्कूल ले जाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें: PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा

इसी दौरान भारत पेट्रोल पंप के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ऑटो बीच सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने घायल बच्चों को नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि घायल तीन बच्चों में से दो को अधिक चोटें आई हैं, जबकि तीसरे बच्चे की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *