Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

रांची में ‘टाइगर’ की दहाड़: जयराम महतो कर रहे अल्पसंख्यक समाज को एकजुट?

Ranchi News: झारखंड की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके विधायक जयराम महतो उर्फ ‘टाइगर’ आज (रविवार, 07 दिसंबर 2025) रांची में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के रांची जिला अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा हाजी चौक मैदान, सिमलिया में अल्पसंख्यक अधिकार सभा सह सदस्यता ग्रहण एवं सम्मानित समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री टाइगर जयराम महतो शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

संगठन और अधिकार पर होगा फोकस

पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि यह कार्यक्रम अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों, विकास और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

रविवार को सुबह 11:30 बजे होने वाले इस समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जाएगा और समाज के विकास में योगदान देने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम रांची में पार्टी की पकड़ और चुनावी रणनीति को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *