फॉण्ट कनवर्टर NEW

पलामू मुठभेड़: इनामी उग्रवादी शशिकांत के दस्ते से भिड़ंत, पुलिस ने घेरा जंगल

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में हुई, जहां 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत अपने दस्ते के साथ मौजूद था। इस भिड़ंत में

अपनी भाषा में पढ़ें

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ मनातू थाना क्षेत्र के केदल जंगल में हुई, जहां 10 लाख के इनामी टीएसपीसी कमांडर शशिकांत अपने दस्ते के साथ मौजूद था।

इस भिड़ंत में जिला पुलिस बल के दो बहादुर जवान – संतन मेहता और सुनील राम – शहीद हो गए, जबकि रोहित कुमार नामक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत रात 2 बजे एमआरएमसीएच अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन खुद अस्पताल पहुंचीं और इलाज की जानकारी ली।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शशिकांत का दस्ता किसी बड़ी घटना की तैयारी में है। इसी आधार पर एएसपी अभियान राकेश कुमार और हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में एक विशेष ऑपरेशन चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान रात करीब 12:30 बजे जैसे ही पुलिस नजदीक पहुंची, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए।

बताया जा रहा है कि कुछ नक्सली भी घायल या मारे गए हैं, हालांकि उनके शव अभी तक बरामद नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान तेज कर दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram