Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

रात में शौच के लिए निकला युवक, भीड़ ने चोर समझकर पीट-पीटकर मार डाला

Jamshedpur News: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छाया नगर में गुरुवार देर रात एक युवक की भीड़ ने चोर समझकर इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल भुईंया के रूप में हुई है, जो ठेला चलाकर परिवार का गुजारा करता था।

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 1:30 बजे की है। राहुल शौच के लिए घर से बाहर निकला था, तभी पड़ोस में रहने वाले शिवम शर्मा और उसके साथियों ने उसे चोर समझ लिया। बिना कुछ सुने उन्होंने लोहे की रॉड और डंडों से उस पर हमला कर दिया। पिटाई से राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

पुलिस को सूचना मिलने पर उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन शुक्रवार तड़के डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

स्थिति को बिगड़ता देख थाना प्रभारी निरंजन कुमार दल-बल के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मुख्य आरोपी शिवम शर्मा को गिरफ्तार कर लिया और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक राहुल का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले जेल भी जा चुका है, लेकिन फिलहाल पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *