फॉण्ट कनवर्टर NEW

नकली पेशकार का साइबर खेल बेनकाब, अश्लील वीडियो बनाकर ठगे लाखों

Chaibasa News: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को एक बार फिर ऑनलाइन ठगी के खतरों से सचेत कर दिया है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की कि shaadi.com पोर्टल से एक युवक ने उसका

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने लोगों को एक बार फिर ऑनलाइन ठगी के खतरों से सचेत कर दिया है। एक युवती ने पुलिस से शिकायत की कि shaadi.com पोर्टल से एक युवक ने उसका मोबाइल नंबर हासिल किया और खुद को धनबाद कोर्ट का पेशकार बताकर उससे बातचीत शुरू की।

व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर शुरू हुई ब्लैकमेलिंग

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने भरोसा जीतकर उसे व्हाट्सऐप वीडियो कॉल पर बात करने को कहा और धीरे-धीरे उसे ऐसे मौके में फंसा दिया जहां उसका आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर लिया गया। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू हुई और आरोपी ने लगभग दो लाख रुपये ठग लिए। परेशान होकर पीड़िता ने 21 नवंबर को जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत दी। शिकायत पर थाना कांड संख्या 70/25 दर्ज हुआ, जिसमें बीएनएस की कई धाराएं और आईटी एक्ट की धाराएं 66(C)(D)(A), 67 और 67A शामिल की गईं। मामला सीधे पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया गया।

तकनीकी टीम की मदद से बोकारो से पकड़ाया आरोपी

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने एक विशेष छापेमारी टीम बनाई। तकनीकी शाखा ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया और टीम बोकारो जिले के कथारा ओपी क्षेत्र में पहुंची। वहां से आरोपी सौरभ गुप्ता उर्फ नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके मोबाइल से पीड़िता के वीडियो और फोटो, कई अन्य महिलाओं की सामग्री, नकली पहचान पत्र, QR कोड और ऑनलाइन लेनदेन का विस्तृत रिकॉर्ड मिला। पुलिस ने फोन और सभी बरामद साक्ष्यों को जब्त कर लिया है।

पुलिस की अपील- अजनबियों पर भरोसा न करें

एसडीपीओ ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी साइबर ठगी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत 1930, 112 या जिला साइबर कंट्रोल रूम से संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी निजी जानकारी अजनबियों के साथ साझा न करें, चाहे वे किसी भी पहचान का दावा करें। इस कार्रवाई में जगन्नाथपुर थाना और तकनीकी शाखा के कुल नौ पुलिसकर्मी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram