फॉण्ट कनवर्टर NEW

स्वास्थ्य मंत्री बोले—सरकार मजबूत, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं!

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आयोजित विश्व दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की राजनीतिक हलचल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और उसे लेकर जो भी अफवाहें

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आयोजित विश्व दिव्यांगता दिवस कार्यक्रम के दौरान बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की राजनीतिक हलचल पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार पूरी तरह सुरक्षित है और उसे लेकर जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे सिर्फ विपक्ष की सियासी चालें हैं।

“सरकार स्थिर है, हेमंत सोरेन किसी दबाव में नहीं झुकते”

मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार गलत जानकारी फैलाकर लोगों को भ्रमित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का दिल्ली जाना विपक्ष ने मुद्दा बनाकर तरह-तरह की कहानियां गढ़ दीं। अंसारी ने कहा, “न तो सरकार गिरने वाली है और न ही मुख्यमंत्री किसी के संपर्क में हैं। भाजपा के नेता अफवाहों के हेड मास्टर बन चुके हैं।”

“आदिवासी और ईसाई समुदाय कभी झुक नहीं सकता”

अपने संबोधन में मंत्री ने आगे कहा कि आदिवासी और ईसाई समुदाय संघर्ष की संस्कृति से आता है और किसी के सामने हाथ फैलाने वाली मानसिकता नहीं रखता। उन्होंने याद दिलाया कि जब विपक्ष ने साजिश कर मुख्यमंत्री को जेल भेजा था, तब भी हेमंत सोरेन ने हार नहीं मानी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार धनराशि रोकने की चाहे जितनी कोशिश करे, झारखंड अपने संसाधनों के दम पर ही विकास जारी रखेगा।

दिव्यांग सम्मान समारोह में बड़ा ऐलान

कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य दिव्यांगजनों को सम्मान और सहयोग देना था। मंत्री ने इस दौरान समाज में उनके योगदान को सलाम किया। समारोह में 10 दिव्यांग व्यक्तियों को बैटरीचालित ट्राइसाइकिल दी गई और कई बच्चों तथा विशेष योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।

जल्द आएगा नया प्रस्ताव—बिना प्रतिशत बाध्यता पेंशन

डॉ. अंसारी ने बताया कि कैबिनेट में एक नया प्रस्ताव लाया जा रहा है, जिसके तहत सभी दिव्यांगजनों को बिना प्रतिशत की बाध्यता के पेंशन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया भी पूरी तरह सरल की जाएगी ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न हो।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड की सियासी गरम! BJP संग जाने की अटकलों पर JMM का बड़ा बयान?

एमजीएम अस्पताल की समस्या पर भी आश्वासन

स्वास्थ्य सुविधाओं पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की जरूरतों को गंभीरता से ले रही है। एमजीएम अस्पताल में पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में 100 बेड की नई अस्पताल इकाई शुरू की गई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram