Skip to content
Log In
कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव ‘बेटी को मत ले जाओ, उसके पास वर्क परमिट है’, एयरपोर्ट पर बिलखती रही मां 21 एकड़ में फैले राष्ट्रपति निकेतन पहुंचे राज्यपाल, क्या है इसकी खासियत? दिसंबर से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, धामी सरकार का जताया आभार गंगा की गोद में फिर बढ़ेगा जीवन, CM धामी ने छोड़े 10 हजार मत्स्य बीज सोनपुर मेला-2026 में 14 खेल प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन PLFI के नाम पर ठेकेदारों को दे रहे थे धमकी, पुलिस ने दो को दबोचा जेआईआईटी एकेडमी में प्रमाण-पत्र वितरण समारोह, छह विद्यार्थी हुए सम्मानित 28 नवंबर को सम्मानित होंगे झारखंड पुलिस के अधिकारी और जवान

नाला निर्माण के दौरान फटी गैस पाइपलाइन, धमाके में एक की मौत और कई घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है।

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार को गैस पाइपलाइन फटने से बड़ा हादसा हो गया। सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही-डुमरी इलाके में हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें दो लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की खबर है।

जानकारी के अनुसार, इलाके में सड़क किनारे नाला निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन से खुदाई करते समय जमीन के नीचे बिछी PNG गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटते ही तेजी से गैस का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में जोरदार धमाका हो गया।

यह भी पढ़ें: कपड़ों की गठरी में 16 लाख का गांजा, दिल्ली पहुंचने से पहले खुला तस्करी का राज

धमाके से घरों के शीशे टूटे, मकान में लगी आग

धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों के शीशे टूट गए। विस्फोट के बाद इलाके के एक मकान में आग भी लग गई। अचानक हुए धमाके से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित इलाके को खाली कराया गया, ताकि गैस रिसाव और आग से कोई बड़ा हादसा न हो।

यह भी पढ़ें: बिहार में 91 हजार रोजगार सृजन, सुशासन के लिए प्रशासन में बड़े बदलाव

इसके बाद गैस कंपनी की तकनीकी टीम ने पाइपलाइन का मुख्य वाल्व बंद करने और गैस रिसाव रोकने का काम शुरू किया।

नाला निर्माण के दौरान हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाला निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान जेसीबी और पोकलेन मशीन से गैस पाइपलाइन टूट गई थी। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *