Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

टाटानगर स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 6 किलो से ज्यादा माल जब्त

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की उड़नदस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। रविवार तड़के की गई इस कार्रवाई में आरपीएफ ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 6.08 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
आरपीएफ के अनुसार बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर अंजाम दी गई। जांच के दौरान सामने आया है कि गांजा की तस्करी पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की जा रही थी और इसे रेल मार्ग के जरिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की योजना थी।
गिरफ्तार दोनों आरोपी बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के रुपही टांड क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को बरामद गांजा के साथ आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर को सौंप दिया है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई जारी है।
Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *