Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

लोहरदगा में कुएं में गिरा हाथी, ग्रामीण-वन विभाग ने लिखा हौसले का नया किस्सा

Lohardaga News: लोहरदगा के कुडू-चान्हो थाना क्षेत्र के कोकर गांव में शुक्रवार देर रात एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। करीब 19 हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया। इसी दौरान झुंड से अलग होकर एक हाथी अंधेरे में भटकते हुए गहरे कुएं में जा गिरा। हाथी की तेज चिंघाड़ सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

हाथी की फंसी हुई हालत देखकर सबसे पहले ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसी ने टॉर्च की रोशनी की, तो किसी ने रस्सी और अन्य साधन जुटाने शुरू कर दिए। कुछ ही देर में पूरे गांव के लोग एकजुट हो गए और वन विभाग को भी सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में वन विभाग की टीम और चान्हो थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

इसके बाद शुरू हुआ जांबाज़ रेस्क्यू ऑपरेशन। ग्रामीण और वन विभाग मिलकर करीब दो घंटे तक मशक्कत करते रहे। रस्सी, मशीन और अपनी पूरी ताकत झोंक कर आखिरकार हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

जैसे ही हाथी बाहर आया, गांव में तालियों और खुशी की आवाज़ गूंज उठी। राहत की सांस लेते हुए ग्रामीणों ने इसे इंसान और प्रकृति के रिश्ते की बड़ी मिसाल बताया। यह घटना साबित करती है कि जब इंसान और प्रकृति साथ खड़े हों, तो मुश्किल से मुश्किल हालात को भी बदला जा सकता है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *