Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»डिमना लेक हादसा: बरामद हुआ दोनों छात्रों का शव, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
Jharkhand

डिमना लेक हादसा: बरामद हुआ दोनों छात्रों का शव, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

डिमना लेक में डूबे छात्र प्रतीक रजक का शव बरामद, नितिन की तलाश अब भी जारी
By Samsul HaqueMay 20, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार शाम डिमना लेक में नहाते समय डूबे दो किशोर छात्रों के शव बरामद किए गए। सोमवार देर शाम नहाने के दौरान डूबे मानगो के नितिन गोराई (17) और प्रतीक रजक (15) की तलाश प्रशासन और गोताखोरों की टीम की ओर से देर रात तक की गई। मंगलवार को सुबह प्रतीक और दोपहर में नितिन का शव बरामद हुआ। दोनों शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नितिन चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था और प्रतीक आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल, बांगुड़दा के शिक्षक जयंत रजक का पुत्र था। दोनों अपने चार अन्य दोस्तों के साथ डिमना लेक के कुटिममाली स्थित हांसाडूंगरी घाट पर नहाने गए थे। गहराई और बहाव का अंदाजा न लगने के कारण दोनों डूब गए थे।

प्रतीक, मानगो का रहने वाला था और उसके पिता जयंत रजक बांगुड़दा स्थित आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षक हैं। मूल रूप से उनका परिवार पटमदा के कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुड़दा गांव का निवासी है, लेकिन पिछले कई वर्षों से डिमना क्षेत्र में रह रहा है।

प्रतीक के शव की बरामदगी के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए थे और शोक का माहौल बना रहा। प्रशासन की ओर से पटमदा डीएसपी वचन देव कुजूर, बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार, पुलिस उप निरीक्षक शिवशंकर भगत, सहायक अवर निरीक्षक सुरेश प्रसाद वर्मा, चौकीदार चंदन कुमार सिंह समेत सशस्त्र बल के जवान मौके पर पहुंचे और स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए रखी।

बताया गया है कि प्रतीक और नितिन अपने चार अन्य दोस्तों – अबीर, विशाल, रोहन और निशांत के साथ सोमवार देर शाम डिमना लेक घूमने और नहाने पहुंचे थे। यह समूह कुटिममाली के हांसाडूंगरी टापू घाट पर नहा रहा था। इसी दौरान गहराई और बहाव का अंदाजा न लग पाने के कारण प्रतीक और नितिन पानी में डूब गए।

मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने तलाशी अभियान चलाकर शव बरामद किए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

RECENT ADDA.

सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत

June 2, 2026

कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!

June 2, 2026

झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!

June 2, 2026

सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला

June 2, 2026

विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • सोनारी में खूनी खेल: नशे की लत ने उजाड़ा परिवार, भाई के हाथों भाई का अंत
  • कुमारडुंगी में सनसनी: महिला की गला रेतकर ह’त्या, चंद घंटों में कातिल गिरफ्तार!
  • झारखंड में बाइक चोरों का ‘सिंडिकेट’ ध्वस्त: चाईबासा-जमशेदपुर पुलिस की रेड, 20 मोटरसाइकिलें जब्त!
  • सरायकेला पुलिस महकमे में भारी फेरबदल; कई थाना प्रभारियों का तबादला
  • विदेशी होटल में भारतीयों पर लगा बैन? ऊंची आवाज में बात करने पर रोक!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.