फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दीदी बगिया से बिरसा हरित ग्राम योजना तक का लिया जायजा, डीडीसी ने दिए कई निर्देश

पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को खूंटपानी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं और रोजगार से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने और ग्रामीणों को

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने सोमवार को खूंटपानी प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास योजनाओं और रोजगार से जुड़े कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को योजनाओं को समय पर पूरा करने और ग्रामीणों को इसका लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

दीदी बगिया और विकास योजनाओं का लिया जायजा

दौरे के दौरान डीडीसी ने सबसे पहले बड़ागुंटिया पंचायत के पुटीदा गांव में संचालित दीदी बगिया का निरीक्षण किया। इसके बाद मटकोबेड़ा पंचायत भवन में आयोजित रोजगार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पंचायत भवन में लगी प्लास्टिक कचरा प्रबंधन मशीन को जल्द स्थापित कर चालू करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने रुईडीह और मटकोबेड़ा पंचायत में दीदी बाड़ी, बिरसा हरित ग्राम योजना सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति देखी।

कम मजदूरों की उपस्थिति पर मांगा स्पष्टीकरण

निरीक्षण के दौरान मजदूरों की कम उपस्थिति मिलने पर डीडीसी ने नाराजगी जताई। उन्होंने राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली के तहत दर्ज उपस्थिति की जांच की और संबंधित रोजगार सेवक तथा पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।

वहीं, बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से भी जवाब मांगा गया।

हर पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार देने का लक्ष्य

डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने प्रत्येक पंचायत में 200 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को इस दिशा में गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी योजनाओं की नियमित निगरानी और समय पर क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को लापरवाही नहीं बरतने और आपसी समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनरेगा बीपीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram