Skip to content
Log In
गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला पानी पीने पर भी सूख रहा मुंह? शरीर दे रहा है इस परेशानी का संकेत कोल ब्लॉक सर्वे का विरोध पड़ा भारी, झड़प में 12 पुलिसकर्मी जख्मी 18 की उम्र में खुला शरीर का ऐसा राज, जिसे जानकर महिला भी रह गई हैरान! नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का भारत में स्वागत, पीएम मोदी ने की अगवानी मोबाइल ठीक कराने आई महिला, कर्मचारी ने फोन से चुरा लीं न्यूड तस्वीरें! मां के जाने से टूटा जिंदगी का सबसे मजबूत सहारा, अर्जुन मुंडा ने बयां किया दर्द IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर

देवघर में JAP-5 जवान की AK-47 से ब्रस्ट फायर, मौके पर मौ;त

Deoghar News: देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे सुरक्षाबल को हिला दिया। JAP-5 के हवलदार शिवपूजन पाल की AK-47 राइफल से अचानक हुए ब्रस्ट फायर में मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब 11 बजे की है, जब हवलदार शूटिंग रिंग में अपनी सर्विस राइफल को चार्ज कर रहे थे।

एक साथ निकले कई राउंड, गर्दन में लगी 6–7 गोलियां

जानकारी के मुताबिक, राइफल को ऑपरेशनल मोड में लाने के दौरान अचानक ब्रस्ट फायर हो गया। AK-47 से एक ही पल में कई राउंड निकल गए और गोलियां सीधा शिवपूजन पाल की गर्दन पर जाकर लगीं। गोली लगते ही वह वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना तेज था कि आसपास मौजूद जवान भी कुछ समझ नहीं पाए।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह डबल मर्डर: ससुर-बहू की ह’त्या के बाद बवाल, ग्रामीणों ने शव उठाने से रोका

भभुआ के रहने वाले थे हवलदार, पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक हवलदार शिवपूजन पाल मूल रूप से बिहार के भभुआ के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही मोहनपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

अधिकारियों ने बताया कि राइफल से अचानक ब्रस्ट फायर किन वजहों से हुआ- तकनीकी खराबी, हैंडलिंग या किसी और कारण से- इसकी जांच की जा रही है। सुरक्षाबलों में राइफल हैंडलिंग के नियम बेहद कड़े होते हैं, इसलिए इस तरह की घटना को गंभीर चूक माना जाता है। फिलहाल पुलिस और JAP-5 अधिकारी पूरी घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं, ताकि हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: गिरिडीह में डबल मर्डर, आधी रात घर में सो रहे ससुर-बहू पर टांगी से काट डाला

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *