फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में काल बना हाईवा: दो बाइकों को रौंदा, आधा दर्जन लहूलुहान

Chatra News: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विराजपुर गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra News: चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विराजपुर गांव के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार आधा दर्जन (6) युवक सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

हाईवा चालक मौके से फरार; घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सभी युवक दो अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर देल्हो से चतरा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान विराजपुर गांव के समीप अनियंत्रित हाईवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक हाईवा लेकर मौके से भागने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए सदर अस्पताल चतरा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीन युवकों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

पुलिस जांच में जुटी; फरार हाईवा की तलाश तेज

सिमरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही एक टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस फरार हाईवा और उसके चालक की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अन्य घायलों का इलाज चतरा सदर अस्पताल में जारी है। इस हादसे के बाद से विराजपुर इलाके के ग्रामीणों में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram