Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

जुगसलाई में कारोबारी ने लगाई फांसी, बेटी ने देखा दर्दनाक मंजर

जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमई स्कूल रोड स्थित एक घर में शुक्रवार देर रात एक कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान देवानंद विश्वकर्मा (38) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में उनकी बेटी मौजूद थी। काफी देर तक पिता की कोई गतिविधि नहीं होने पर उसने कमरे में जाकर देखा, जहां देवानंद फंदे से लटके हुए थे। यह दृश्य देखते ही बेटी घबरा गई और तुरंत परिजनों तथा आसपास के लोगों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से देवानंद को फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार देवानंद व्यवसाय से जुड़े हुए थे और लंबे समय से नशे की लत से परेशान थे। हालांकि उन्होंने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले को आत्महत्या मानते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। जुगसलाई थाना में यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *