फॉण्ट कनवर्टर NEW

आज के छात्र, कल के महानायक! CM सम्राट चौधरी ने विजेताओं को किया सम्मानित

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, मुख्यमंत्री ने कहा... आज के विद्यार्थी ही हैं भविष्य के महानायक

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: राजधानी पटना के बापू सभागार में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत राज्यस्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बिहार के विद्यार्थियों ने भारी संख्या में भाग लिया, जिसके परिणामस्वरूप बिहार ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Read more: अब दफ्तरों के चक्कर नहीं! हर गुरुवार आपके टोले में मिलेगा 22 योजनाओं का लाभ

सीएम ने इस अवसर पर सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी कल के नायक और महानायक हैं। उनके सपनों, विचारों और संकल्पों में ही विकसित बिहार और विकसित भारत की नींव समाहित है।

कार्यक्रम की प्रमुख घोषणाएं और मुख्य बिंदु

– डिजिटल शिक्षा और ‘विद्यार्थी साथी ऐप’: विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई, NEET (नीट) और JEE (जेईई) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद के लिए ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ की सुविधा दी जा रही है। आंकड़े बताते हैं कि रात 1 बजे तक लगभग 1.42 लाख विद्यार्थी इस डिजिटल माध्यम से पढ़ाई करते हैं, जबकि शनिवार और रविवार को यह संख्या पौने दो लाख तक पहुँच जाती है।

– जीविका दीदियों के जरिए स्कूल ड्रेस: अब सरकारी स्कूलों के लगभग 1 करोड़ बच्चों को पोशाक की राशि सीधे भेजने के बजाय, जीविका दीदियों के माध्यम से पोशाक सिलवाकर सीधे उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे बच्चों को समय पर ड्रेस मिलने के साथ-साथ जीविका दीदियों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

– शिक्षकों की बहाली और उच्च शिक्षा: राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए T.R.E.-4 के माध्यम से लगभग 33 हजार नए शिक्षकों की बहाली की जा रही है। साथ ही, शिक्षकों को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय जैसे दुनिया के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजने की योजना है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षण पद्धतियों से अवगत हो सकें।

– केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना: सीएम ने केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि राज्य में 17 स्थानों पर केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है, जहाँ इसी वर्ष से पढ़ाई शुरू करने की पहल की गई है।

बिहार की गौरवशाली शैक्षणिक विरासत और भविष्य के लक्ष्य

सीएम ने कहा कि प्राचीन काल में नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वविद्यालय भारत की शैक्षणिक पहचान थे। सरकार उन ऐतिहासिक गौरवशाली परंपराओं को फिर से स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के सामने अब दो मुख्य लक्ष्य हैं- पहला, बिहार में उद्योगों का जाल बिछाकर स्थानीय स्तर पर रोजगार पैदा करना ताकि युवाओं को बाहर न जाना पड़े; और दूसरा, राज्य में ही ऐसे उत्कृष्ट स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय विकसित करना ताकि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े।

Read more: 10 अक्टूबर को बापू सभागार में होगा राज्यस्तरीय ‘सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम, CM सम्राट चौधरी होंगे शामिल

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यभर के 8 मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री  मिथिलेश तिवारी, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. अमरप्रीत दुग्गल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Read more: 17 सितंबर से बिहार में शुरू होगा 30 दिवसीय ‘सेवा संकल्प अभियान’

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram